कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने अभय चौटाला के विधायकों की पेंशन छोड़ने के बयान पर कसा तंज

in #karnal2 years ago

VideoCapture_20220417-145032.jpgकांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने अभय चौटाला के विधायकों की पेंशन छोड़ने के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि ये तो अपने-अपने नंबर बनाने की बात है। ट्रेंड सा चला हुआ है।

कुमारी सैलजा करनाल में पूर्व इनेलो हल्काध्यक्ष ओमप्रकाश सलूजा को पार्टी में ज्वाइन करवाने करनाल पहुंची थी। उन्होंने कहा कि सलूजा कांग्रेस के परिवार में जुड़े हैं। आस्थाएं इनकी बहुत समय से थी। कई बार हालात ऐसे बन जाते हैं। अपने घर में हैं। इनका बहुत स्वागत करती हूं। इनके साथ जुड़े हुए बहुत लोग हैं, जो साथ में हैं। छोटे कार्यक्रम में भीड़ जुटी है। जो कांग्रेस के साथ मन से अपनी आस्था देखते हैं।

प्रदेशाध्यक्ष पद से त्यागपत्र देने की बातें फैल रही हैं। इस पर सैलजा ने कहा इस तरह की चीजें चलती है। समय से सब क्लीयर हो जाएगा। कुछ तो होती हैं। मैं चाहूंगी कि कुछ भी हो। कांग्रेस पार्टी का भला होना चाहिए। हमारा नेतृत्व सोनिया, राहुल मजबूत होनी चाहिए।

आप पार्टी से प्रदेश में क्या असर रहेगा?
सैलजा ने जवाब ने कहा बहुत लोगों की अंदर से महत्वकांशा होती है। जो टिकट की प्रोमिश में उस पार्टी में जा रहे हैं। पड़ोस के चुनाव में अचानक ऐसा हुआ। अभी हरियाणा में 2 साल का समय है। काफी परिवर्तन होंगे।

कुलदीप शर्मा पार्टी में मुख्यमंत्री के दावेदार ज्यादा बता रहे हैं।

सैलजा ने कहा किसके संपर्क में, किस नेता पर कहा। ये तो वही बता सकते हैं। इस दो पहलू हैं। जो जिसके साथ जुड़ा होता है वो उसको ही मुख्यमंत्री चाहेगा। क्योंकि वो उससे जुड़ा है। दूसरा ये है कि इस तरह की बातें होती है। फैसला हाईकमान को लेना हाेता है। इससे वर्कर व जनता में गलत मैसेज जाता है। ऐसी बातें ना हो तो अच्छा है।

कांग्रेस का संगठन क्यों नहीं बन पाया।
सैलजा ने कहा ये वर्कर का दर्द है और सच्चाई भी है। एक ओदा उसकी पहचान होती है। अब भी वर्कर काम कर रहे हैं। फिर भी एक कमी है। जो मुझे भी महसूस हाेती है। आने वाले समय में ऐसा होना चाहिए।

महंगाई को कहां देखते हो।
सैलजा ने कहा अब भाजपा चुप है। महंगाई पर कपड़े उतारकर प्रदर्शन करने वाले भाजपाई कहां गए। सब चुप है। करनाल सीएम सिटी है। हर व्यक्ति को महंगाई की मार पड़ रही है। किसान परेशान है। युवा बेरोजगार है। करनाल में जितना भ्रष्टाचार यहां पर है। क्या सीएम आंख मूंदे बैठे हैं। छोटी मछलियों को पकड़े से कुछ नहीं होगा। यहां पर ना तो आम आदमी के लिए कुछ हो रहा है।

पंजाब 300 यूनिट फ्री बिजली देना कैसा मानते हो।
सैलजा ने कहा जब मौका मिला था चन्नी साहब ने ऐसा किया था। अब नई सरकार बनी है। पंजाब के लोगों ने अपनी सरकार बनाई है। वहां के लिए आप पार्टी के वायदों का पूरा होने का इंतजार करना होगा।

कांग्रेस का पंजाब में हार का क्या कारण रहा।
सैलजा ने कहा बहुत सी बातों को पार्टी देख रही है। कुछ हमारी कांग्रेस पार्टी की कमियां रही। आने वाले समय में उनको दूर किया जाएगा। दोबारा पंजाब में उनको दोहराया नहीं जाएगा।

हरियाणा के लिए कांग्रेस क्या करेगी।
सैलजा ने कहा आने वाले समय में नई घोषणा पत्र को तैयार किया जाएगा। माहौल व समय की जरुरत के अनुसार घोषणा की जाएगी। खासतौर से कृषि, व्यापार, बेरोजगारी, महंगाई, गरीब, दलित समेत सभी को ध्यान में रखा जाएगा। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।

भाजपा ने रोजगार कीतना दिया।
सैलजा : भाजपा सरकार ने 2014 से अब तक कितनी नौकरी दी, कीतने फार्म निकाले, कीतने पेपर लीक हुए, कीतने पैसे इकट्‌ठा हुए, कीतने पैसे वापस किए, इकट्‌ठा हुए पैसों को कहा लगाया। सबका ब्योरा सरकार दे। सरकार को इस पर व्हाइट पेपर निकाला जाए।