नीलोखेड़ी बना उपमंडल, खुलेगी विकास की राह

in #karnal2 years ago

नीलोखेड़ी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नीलोखेड़ी क्षेत्र के लोगों की करीब साढ़े तीन दशक पुरानी मांग को मंगलवार को पूरा कर दिया है। उन्होंने नीलोखेड़ी तहसील क्षेत्र को उप मंडल को उपमंडल बनाने की घोषणा कर दी है। जिससे अब इस क्षेत्र में विकास की राहें तो प्रशस्त होंगी ही, यहां के वाशिंदों को पुलिस प्रशासनिक कार्यो के लिए करनाल की दौड़ नहीं लगानी होगी।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को प्रदेश में 8 नए उपमंडल बनाए जाने की घोषणा की, जिसमें करनाल जिले का नीलोख्ेाड़ी क्षेत्र भी शामिल हैं। सीएम के इस एलान के बाद यहां के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। यहां के वाशिंदे 1987 से नीलोखेड़ी को उपमंडल बनाने की मांग करते आ रहे हैं। इसमें विधायक धर्मपाल गोंदर की अहम भूमिका बताई जा रही है। बताते हैं कि 2005 के विधान सभा चुनाव के बाद नीलोखेड़ी को उपमंडल बनाने की मांग ने काफी जोर पकड़ लिया था। कांग्रेस टिकट पर निर्वाचित हुए जय सिंह राणा ने भी तत्कालीन मुख्यमंत्री के सामने ये मांग रखी थी लेकिन 2007-2008 में इंद्री विधान सभा में हुए उपचुनाव के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री ने नीलोखेड़ी को उपमंडल बनाने की मांग को ठंडे बस्ते में डाल दिया था लेकिन इसके बाद मौजूदा विधायक धर्मपाल गोंदर ने इस मांग को गंभीरता से लिया। उन्होनें समय-समय पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सामने लोगों की इस मांग को रखा। कई संस्थाओं ने समय-समय पर विधायक को मिलकर उपमंडल की मांग की।