एक्टर करण बोले- पत्नी का दूसरा अफेयर भी सामने आएगा:अननैचुरल सेक्स का आरोप शॉकिंग, ल

in #karn2 years ago

बोले- सास भी साजिश में शामि
पर्सनल लाइफ में कई सालों से उतार-चढ़ाव चल रहा था, अपने परिवार और बेटे के लिए सब कुछ झेल रहा था। ये कहना है पत्नी और एक्ट्रेस निशा रावल से कानूनी लड़ाई लड़ रहे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से फेमस हुए एक्टर करण मेहरा का।![Screenshot_20220603-220631_Facebook.jpg](
करण ने भास्कर से विशेष बातचीत में बताया कि अप्रैल 2021 में पहली बार मैंने बोला था, हम डिवोर्स लेंगे। 14 साल का वनवास तो मेरा भी हो गया था। शादी नहीं चल रही तो शांति से अलग हो जाते हैं।

हमारे बीच बेटा काविश है और हमेशा रहेगा। अब समझ आता है, उसे शांति से अलग ही नहीं होना था। उसके पीछे तो अलग ही कई कहानियां चल रही थीं।
रिश्ता बिगड़ना 2018 से शुरू हुआ। रिलेशनशिप में काफी स्ट्रेस आ गया था। 31 मई 2021 को निशा ने घरेलू हिंसा का केस किया। निशा और रोहित साटिया पुलिस स्टेशन में बैठकर पुलिस वाले को बता रहे थे कि, ये धारा इस पर लगाओ। तब पुलिस वालों ने कहा कि, आप हमें हमारा काम मत समझाइए। उसने सब प्लान करके किया। मेरे माता-पिता और भाई पर मारपीट और अननैचुरल सेक्स का आरोप लगाया।Screenshot_20220603-220644_Facebook.jpg
बहुत इमोशनल जर्नी थी। जिस दिन मैं घर से निकला, उस दिन एक भूत की तरह सब निकल गया। काविश के बिना रहना बहुत मुश्किल था। 2015 में निशा का पहला अफेयर सामने आया था। जिसके विटनेस निशा रावल की मां लक्ष्मी रावल, रोहित वर्मा और रोहित साटिया थे।

इसमें मुनिशा खटवानी भी शामिल थी। उन्होंने मुझसे माफी मांगी। उसके बाद निशा को वापस घर लेकर आया। अगले 5 साल तक किसी से कुछ नहीं कहा। उसके बाद भी निशा की तरफ से रिश्ता नहीं सुधरा।

31 मई 2021 को जब निशा चिल्ला रही थी, तब उसकी मां वीडियो बना रही थी। ये कहकर कि, इसने मेरी बेटी को पहले भी मारा है, जबकि एक महीने पहले लक्ष्मी रावल ने एक मैसेज किया था कि, करण आपने कभी कुछ गलत नहीं किया।

हमेशा सबका ध्यान रखा। उस मैसेज में सॉफ्ट तरीके से धमकी दी गई कि, अब ठीक नहीं होगा। इन दोगली बातों से ही उनके झूठ का साफ पता चलता है। अब निशा ने खुद एक रियलिटी शो में 2015 वाला अफेयर ACCEPT कर लिया है। दूसरा वाला भी दुनिया के सामने जल्द आएगा।