प्रदेश प्रभारी अरुणसिंह का बीजेपी राजेन्द्र शेखपुरा सहित कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

in #karauli2 years ago

करौली।राजस्थान।

टोडाभीम। राजस्थान भाजपा प्रभारी अरुण सिंह के भरतपुर संभाग में पधारने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने माला साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया। देहात मंडल अध्यक्ष गजानंद शर्मा ने बताया कि प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह को पुनः प्रदेश प्रभारी बनाए जाने के बाद पहली बार भरतपुर संभाग के दौरे पर आने पर जिला अध्यक्ष बृजलाल डिकोलिया एवं किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शेखपुरा के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भरतपुर सीमा पर प्रदेश प्रभारी के साथ प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच का माला साफा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर बालाजी मंडल अध्यक्ष नमो नारायण मीणा, बालघाट मंडल अध्यक्ष जनक सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।Screenshot_2022-09-15-19-30-10-88.jpg