द्रोपती मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर भाजपाइयों ने बांटी मिठाई, फोड़े पटाखे,

in #karauli2 years ago

Screenshot_2022-07-21-22-32-54-28.jpg

करौली।राजस्थान।

देश के सर्वोच्च पद पर आदिवासी समाज की बेटी द्रोपदी मुर्मू के देश में आजादी के 75 वर्ष बाद पहली बार इस देश की आदिवासी समाज की महिला प्रथम नागरिक राष्ट्रपति पद पर मुर्मू के विजय होने पर विजय उत्सव के रूप में टोडाभीम शहर मंडल में मनाया गया। शहर मंडल अध्यक्ष रविना प्रेमराज ने बताया कि मुर्मू के राष्ट्रपति बनने को समाज और जनजाति सम्मान के रूप में देखना चाहिए। क्षेत्र में इसे हर गांव जनजाति सम्मान के रूप हर्ष के साथ मनाया जाना चाहिए। क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा खुशी में आतिशबाजी कर व मिठाई बांटकर विजय उत्सव मनाया गया। इस अवसर वरिष्ठ भजपाई गोवर्धनसिंह जादौन, देहात मंडल अध्यक्ष जगनन्द शर्मा, बालाजी मंडल अध्यक्ष नमोनारायण मीना, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार सिंह राजावत, अमित पारिक, शेरसिंह मीणा रमेश सैनी,दयाराम सैनी, अमरसिंह राजपूत, सतीश गोयल, कन्ना राम चौधरी, प्रभु दयाल स्वामी,विवेकानंद मीणा सूरजभान सिंह बलवीर,मूनेश मीणा,बबली हीरो,जीवन मीणा संजय मीणा,व सभी मोर्चों मंडल पदाधिकारी गण, जिला कार्यकारिणी व पदाधिकारी गण एवं सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Sort:  

Good job