जयपुर से आए पदयात्रियों का भामाशाह रामनिवास ने किया सम्मान

in #karauli2 years ago

टोडाभीम।करौली।Screenshot_2022-10-01-14-52-44-44.jpg

टोडाभीम। जयपुर से गोवर्धनजी के लिए जा रहे पदयात्रियों का शुक्रवार की रात पाटोली के मंदिर पर भामाशाह रामनिवास मीना ने सम्मान किया। इस मौके पर मीना ने पदयात्रियों का सुखद यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। बाद में पदयात्रा आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने भामाशाह रामनिवास मीना एवं उनके साथ उपस्थित लोगों का अभिनंदन किया।
श्री गिरिराज सेवा समिति, श्योपुर सांगानेर, जयपुर की ओर से गोवर्धनजी के लिए 40वीं पदयात्रा 26 सितंबर को रवाना हुई थी। इस पदयात्रा में शामिल सैकडों धर्मप्रेमी शुक्रवार की शाम पाटोली गांव के मंदिर पहुंचे, जहां सभी पदयात्रियों ने रात्रि विश्राम किया। इस दौरान पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना किसान संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष भामाशाह रामनिवास मीना ने सभी पदयात्रियों का स्वागत किया और सभी को सुखद यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। श्री गिरिराज सेवा समिति, जयपुर के विरधीचंद शर्मा, डॉ. विष्णु दत्त व्यास, कृष्ण कुमार गुप्ता, जगदीश पटेल, गोपाल मीना आदि ने भामाशाह रामनिवास मीना का अभिनंदन करने के साथ उनके साथ उपस्थित मीडिया प्रभारी दीनदयाल सारस्वत, हरगुण सिंह पेंचला आदि का सम्मान किया। सभी ने भामाशाह रामनिवास मीना को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।