कानपुर सहित 56 छावनी बोर्ड का कार्यकाल 6 महीने बढ़ा,

IMG_20220807_081403.jpg
छावनी परिषद का कार्यकाल छह महीने और बढ़ा दिया गया है। बोर्ड के चुनाव अगले साल मार्च में प्रस्तावित हैं। अभी कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा था। रक्षा संपदा विभाग के मुख्यालय ने इसका आदेश जारी कर दिया है। रक्षा संपदा के संयुक्त सचिव राकेश मित्तल ने आदेश में कहा है कि कानपुर, फतेहगढ़, इलाहाबाद, झांसी आगरा, फैजाबाद सहित 56 छावनी परिषद के कार्यकल को छह महीने के लिए बढ़ाया जा रहा है।