सपा कार्यकाल में करोड़ों की स्टांप चोरी, पूर्व निबंधन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने कराई थी गड़बड़ी

in #kanpurnews2 years ago

एसीएम की जांच में सपा विधायक और कई कारोबारियों के कम स्टांप जमा करने की बात सामने आई है। अब शासन के निर्देश पर देवेंद्र सिंह के कार्यकाल के 31 विलेखों की जांच चल रही है

कानपुर में साल 2014 में जिले में तैनात रहे सहायक महानिरीक्षक निबंधन देवेंद्र सिंह के खिलाफ चल रही जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। उन पर भ्रष्टाचार, सरकारी बजट में वित्तीय घोटाले और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगे हैं। अब तक की जांच के अनुसार देवेंद्र सिंह के कार्यकाल में करोड़ों की स्टांप कमी की बात सामने आई है।
पता चला है कि उस दौर के नेताओं से लेकर शहर के कई बड़े कारोबारियों व नामी हस्तियों की भी संपत्तियों की रजिस्ट्री के दौरान स्टांप की कम धनराशि जमा कराई गई। अपर नगर मजिस्ट्रेट पंचम द्वारा अब तक की गई जांच में पता चला है कि ईशानी इंफ्राजोन प्राइवेट लिमिटेड की एक संपत्ति के लिए 1.18 करोड़ रुपये का स्टांप कम जमा कराया गय।
इसी तरह सपा विधायक अमिताभ वाजपेयी की संपत्ति में 1.02 करोड़, कारोबारी सतनाम सिंह सलूजा की संपत्ति में 14.67 लाख, तजेंद्र कौर अरोड़ा में 1.45 लाख और कमल द्विवेदी के नाम पंजीकृत संपत्ति में 2.12 लाख रुपये का स्टांप कम था।
डीएम कोर्ट के आदेश पर इन सभी के खिलाफ आरसी जारी की जा चुकी है। फिलहाल इस मामले में कुल 31 विलेखों की जांच की जानी है और उस जांच की आख्या के अनुसार ही देवेंद्र सिंह का भविष्य तय होेगा।stamp-duty_1459547904.jpeg

Sort:  

Well done

शानदार खबर

Agar follow aur like kerne se aapka koi nuksaan nhi ho rha ho to please follow nd like me my post🙏🙏🙏🙏

शानदार खबर👌👏

Agar follow aur like kerne se aapka koi nuksaan nhi ho rha ho to please follow nd like me my post🙏🙏🙏🙏

Mst news

Mst

Agar follow aur like kerne se aapka koi nuksaan nhi ho rha ho to please follow nd like me my post🙏🙏🙏🙏

Neta Logon per kaarvayi Toda hoti hai

Bss thodi hi hoti hai

Nice

Agar follow aur like kerne se aapka koi nuksaan nhi ho rha ho to please follow nd like me my post🙏🙏🙏🙏

शानदार खबर फॉलो बैक ✍🏻👌

Agar follow aur like kerne se aapka koi nuksaan nhi ho rha ho to please follow nd like me my post🙏🙏🙏🙏

Well done 👍

Agar follow aur like kerne se aapka koi nuksaan nhi ho rha ho to please follow nd like me my post🙏🙏🙏🙏