प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना अन्तर्गत कृषक उठाये लाभ : भूमि संरक्षण अधिकारी

in #kanpurdeht2 years ago

कानपुर देहात
भूमि संरक्षण अधिकारी अशोक सिंह ने प्रिय किसान भाईयां को जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना अन्तर्गत संचालित वर्षा जल संचयन हेतु खेत, तालाब योजना में खेत तालाग निर्माण हेतु कृषकों का ऑनलाइन चयन के सम्बन्ध में विभाग द्वारा उक्त योजना का पंजीकरण हेतु किसान पारदर्शी सेवा योजना पोर्टलupagriculture.com पर लॉगिन करें। जिसकी नियम व शर्तें निम्नवत् है 1. वर्ष 2022-23 में ऑनलाइन बुकिंग हेतु विज्ञापन की तिथि से 15 दिन तक कृषि विभाग के कार्मिक खेत तालाब के ऑनलाइन पंजीकरण हेतु व्यापक प्रचार प्रसार करेगे। 2. इस प्रयोजन हेतु पोर्टल 26 अप्रैल, 2022 को पूर्वान्ह 11 बजे से बुकिंग हेतु खोला जायेगा। 3. किसान भाई खेत तालाब निर्माण हेतु तत्काल बुकिंग का लाभ उठाए। 4. कृषकों का चयन जनपदों में निर्धारित लक्ष्यानुसार प्रथम आवक-प्रथम पावक के सिद्धान्त पर किया जायेगा। 5 upagriculture.com पर लॉगिन कर खेत तालाब की बुकिंग करें। 6. कृषकों द्वारा पंजीकरण के उपरान्त मध्यम खेत तालाब हेतु रू. 2000/- तथा लघु खेत तालाब हेतु रु. 1000/- टोकन मनी जमा करना होगा। इस हेतु चालान तीन प्रतियों में ऑनलाइन जनरेट होगा। 7. टोकन मनी जमा ऑनलाइन पुष्टि होने के बाद आगामी 15 दिन में कृषकों को खेत तालाब के हेतु घोषणा पत्र अपलोड करना होगा। 8. यदि 15 दिवस के अन्दर कृषक द्वारा अभिलेख अपलोड नहीं किया जाता है तो, टोकन मनी जब्त कर प्रतीक्षा सूची से अगले कृषक को अवसर प्रदान किया जायेगा। 9. अनुदान का भुगतान डी.बी.टी. के माध्यम से तीन किश्तों में किया जायेगा।