कैच द रैन के तहत जलाभिषेक 2022 का डीएम व् सीडीओ ने किया शुभा रम्भ

in #kanpurdehat2 years ago

कानपुर देहात
()सरवनखेड़ा विकास खण्ड के ग्राम मोहाना में जल महा शक्ति अभियान जिसका नाम मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ‘‘जला अभिषेक 2022‘‘ दिया गया है, उसका शुभारंभ जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर मोहाना ग्राम पंचायत में किया।जिलाधिकारी ने बरगद और मुख्य विकास अधिकारी ने पीपल के पेड़ का रोपण किया। इस मौके पर बोलते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जल संरक्षण बिना जन भागीदारी के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल नही बनाया जा सकता, जनपद में कुल 7448 तालाब है, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समस्त खंड विकास अधिकारीयों को निर्देशित किया गया है कि जिन जगहों पर अतिक्रमण है उनको शीघ्र हटवाते हुए सुन्दरीकरण करवाया जाए, मुख्य विकास अधिकारी विशेष पहला से जनपद में पहली बार ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण हेतु वाटर बजट बनाया जा रहा है 618 ग्राम पंचायतें लगभग 13.5 करोड लीटर पानी इस पूरे अभियान में बचायेंगे, पंचायती राज विभाग द्वारा हैण्डपम्पों के पास शोपपिट का निर्माण किया जा रहा है प्रधानमंत्री के महत्वपूर्ण विजन अमृत सरोवर का भी संचालन इस जनपद में किया जायेगा, अमृत सरोवर की देख रेख के लिए अमृत सखी का विचार लाया गया है, अमृत सखी के रूप में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का चयन किया जायेगा, एक बूॅद पानी बर्बाद न होने पाये,मुख्य विकास अधिकारी ने जिले की जल स्थिति को जानने के लिए सेटेलाइट से सारा डाटा एकत्र किया, साथ ही उन्होंने ‘‘ई-पहल‘‘ नामक एक एप का निर्माण भी किया गया, अभियान से अगर हम ब्लाक अनुसार गणना करें तो हर ब्लाक में निम्न मात्रा में जल संरक्षित होगा, अकबरपुर ब्लाक में कुल 59 तालाब और 7 अमृत सरोवरों और 59 रूफ हार्वेस्टिंग से कुल 97.15 मीट्रिक/क्यूविक लाख जल का संरक्षण होगा। इसी तरह अमरौधा में कुल 64 तालाबों और 8 अमृत सरोवरों और 64 रूफ टॉप हार्वेस्टिंग से कुल 165.45 मीट्रिक/क्यूविक लाख जल का संरक्षण होगा। इसी तरह डेरापुर में 55 तालाबों और 7 अमृत सरोवरों और 55 रूफ टॉप हार्वेस्टिंग से 112.05 मीट्रिक/क्यूविक लाख जल का संरक्षण होगा। झींझक में 46 तालाबों और 5 अमृत सरोवरों और 46 रूफ टॉप हार्वेस्टिंग से 110.2 मीट्रिक/क्यूविक लाख जल का संरक्षण होगा। मैथा में 74 तालाब, 9 अमृत सरोवरों और 74 रूफ टॉप हार्वेस्टिंग से 185.8 मीट्रिक/क्यूविक लाख जल का संरक्षण होगा। मलासा में 65 तालाब, 8 अमृत सरोवरों और 65 रूफ टॉप हार्वेस्टिंग से 68.25 मीट्रिक/क्यूविक लाख जल का संरक्षण होगा। राजपुर में 57 तालाब, 7 अमृत सरोवरों और 56 रूप टॉप से 191.85 मीट्रिक/क्यूविक लाख जल का संरक्षण होगा। रसूलाबाद 91 तालाब, 11 अमृत सरोवरों और 91 रूफ टॉप हार्वेस्टिंग से 128 मीट्रिक/क्यूविक लाख जल का संरक्षण होगा। संदलपुर 57 तालाब, 7 अमृत सरोवरों और 57 वाटर हार्वेस्टिंग से 97.42 मीट्रिक/क्यूविक लाख जल का संरक्षण होगा। सरवनखेड़ा में 51 तालाब, 6 अमृत सरोवरो और 51 रूफ टॉप हार्वेस्टिंग से 181.05 मीट्रिक/क्यूविक लाख जल का संरक्षण होगा। इस तरह कुल 618 ग्राम पंचायतों में लगभग 1337.22 मीट्रिक/क्यूविक लाख जल का संरक्षण होगा। इसी तरह तालाबों से कब्जा हटावाये जाने हेतु उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 67 के अन्तर्गत कार्यवाही की जा रही है, इसी तरह से नगर पंचायतों में भी जल को संरक्षित किया जा रहा है। इस तरह से जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी के विशेष पहल पर जनपद कानपुर देहात में जल संरक्षण को लेकर एक विशाल मुहिम शुरू की गयी है,इस मौके पर उप जिलाधिकारी अकबरपुर वागीश कुमार शुक्ला, जिला विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला सूचना अधिकारी नरेन्द्र मोहन, ब्लाक प्रमुख पति सरवनखेड़ा, ग्राम प्रधान, खण्ड विकास अधिकारी सरवनखेड़ा, सचिव आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।WhatsApp Image 2022-05-02 at 2.27.48 PM.jpeg