दो नाबालिगों से गैंग रेप कर बेचने की तैयारी में था आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा

in #kanpur2 years ago

कन्नौज। कन्नौज में एक युवक ने दो लड़कियों को पहले प्रेम जाल में फंसाया फिर उनका रेप किया। वो इतने पर भी नहीं रुका और उन्हें समझौते का दवाब बनाने लगा। इसके बाद भी उसके इरादे शांत नहीं हुए और उसने लड़कियों को कानपुर में बेचने की तैयारी शुरू कर ली। हालांकि पुलिस को इसकी जानकारी हुई और एक मुठभेड़ में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मामला ठठिया थाने का है जहां आरोपी सलमान ने दो नाबालिग लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाया, उनका रेप किया, उनको ब्लैक मेल किया और उन्हें बेचने की फिराक में था। पुलिस मुखबिर की सूचना पर उसे पकड़ने पहुंची। पुलिस उसे रोकने की कोशिश कर रही थी जिस समय उसने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी फायर में पुलिस की गोली से आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उसे पकड़कर अस्पताल में इलाज करवाया
कन्नौज एसपी प्रशांत वर्मा ने इस बारे में जानकारी दी कि हमें 13 और 17 साल की दो बहनों ने बताया कि सलमान नाम के व्यक्ति ने इनके साथ लैंगिक अपराध किया है और उनको बेचने के प्रयास कर रहा है। हमने मामला पंजीकृत कर कार्रवाई की। हमें पता चला कि बहनों को नुकसान और समझौते का दबाव बनाने के लिए यह व्यक्ति उनके गांव आ रहा है। हमने एहतियात के तौर पर पुलिस गश्त लगाई थी। पुलिस ने जब इसको घेरा तब इसने फायरिंग की जिसमें जवाबी फायरिंग में यह घायल हुआ। हमने इसको अस्पताल में भर्ती कराया है जहां इसका इलाज चल रहा है। पुलिस की जानकारी के मुताबिक पुलिस के पास इस आरोपी के गांव में दोबारा आने की मुखबिरी हुई थी। इसी के आधार पर पुलिस इसे पकड़ने पहुंची
मुठभेड़ के बाद लड़कियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि कानपुर के कल्याणपुर के सलमान ने पहले एक बहन को प्रेमजाल में फंसाया फिर रेप किया। उसने दोबारा छोटी बहन का भी रेप किया और इन्हें बेचने के लिए कानपुर ले जाने की कोशिश में था। वहीं पुलिस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी और वो गिर गया। इसके बाद पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में इलाज करवाकर गिरफ्तार कर लिया। लड़कियों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया हैScreenshot_20220613-070701_Chrome.jpg

Sort:  

Nice kavrej

Nice