महिला एस ओ ने वांछित चल रहा अपराधी को धर दबोचा

in #kanpur2 months ago

1000539435.jpg
कानपुर देहात अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह व पुलिस उपमहानिरीक्षक जोगेन्द्र कुमार के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में महिला सम्बन्धी अपराधों के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना देवराहट पुलिस ने वांछित चल रहे अपराधी को धर दबोचा।
मिली जानकारी अनुसार दिनाक़ 27 जून को देवराहट थाने में धारा 376/354(क) में संग्राम पुत्र गजराज निवासी इकौना थाना कदौरा जिला जालौन के ऊपर अभियोग पंजीकृत किया गया था। वांछित चल रहे अपराधी को थाना अध्यक्ष मोना शाक्य ने पुलिस बल के साथ बडी ही सूझबूझ से जल्लापुर मोड पर धर दबोचा। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 राजेश सिंह राठौर सिपाही लोकेन्द्र सिंह महिला सिपाही सावित्री यादव का0 सौरभ तिवारी सामिल रहे।