मुख्य कोषाधिकारी सहित उपनिदेशक कृषि का हुआ गैर जनपद स्थानांतरण

in #kanpurlast year

IMG-20230704-WA0009.jpg
जनपद कानपुर देहात में मुख्य कोषाधिकारी व उप निदेशक कृषि को उनके सह कर्मियों ने गैर जनपद ट्रांसफर होने पर भावपूर्ण विदाई दी और निरंतर ऊंचाइयों के पायदान पर बढ़ने के लिए प्रार्थना की।
बताते चलें कानपुर देहात में काफी सालों से तैनात मुख्य कोषाधिकारी के के पाण्डेय अपने सरल स्वभाव के लिए जाने जाते थे और अपनी सेवाएं मुख्यालय में दे रहे थे। वहीँ शासन ने उनका स्थानान्तरण वाराणसी जनपद में कर दिया गया है। जबकि उप निदेशक कृषि का स्थानान्तरण प्रतापगढ़ जनपद में हो गया है। इस मौके पर कोषागार के सभी कर्मियों ने एक सुर से मुख्य कोषाधिकारी के के पाण्डेय की अत्यधिक सराहना की। उन्होंने कहा कि आप ने अपने कार्यकाल के दौरान हमेशा चुनौतियों को स्वीकार किया और आगे बढ़कर हम सबका नेतृत्व संभाला। उप निदेशक कृषि को भी भावपूर्ण विदाई देते हुए सहकर्मियों ने कहा कि आपने जनपद में कृषि के क्षेत्र में नई-नई चीजों को लाकर जनपद के किसानों को कई सौगातें दी है। अपनी सहभागिता और सालीनता के कारण दोनों अधिकारी अपने सहकर्मियों के अलावा आमजन में भी लोकप्रिय रहें। इस मौके पर अधिकारीगण एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Sort:  

Good ...