रिटायर डीएफओ सहित समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा के महामंत्री ने भाजपा की सदस्यता ली

in #kanpur3 months ago

1000386835.jpg

1000386829.jpg
कानपुर नगर भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति तथा यशस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के कार्य कुशलता एवम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ला एण्ड ऑर्डर और कानून का राज कायम होने से प्रभवित होकर सेवा निवृत्ति हो चुके डीएफओ आर के त्रिपाठी एवम समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा के महामंत्री व रिटायर वन विभाग अधिकारी अशोक मिश्रा सहित सिंधु समाज के राष्य अध्यक्ष अशोक असवानी के साथ सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय शास्त्री नगर में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली।
जैसा कि आप सभी जानते है कि इस समय देश में 2024 लोक सभा चुनाव के लिए घमासान मचा हुआ है । वहीं मौजूदा समय में विभिन्न पार्टियों के नेताओ की पहली पसंद भारतीय जनता पार्टी बनी हुई है। जिसके चलते भाजपा में शामिल होने के लिए होड़ मची है। इसी कड़ी में प्रशासनिक अधिकारी के रूप में प्रदेश में चर्चित रहे कानपुर निवासी रिटायर डीएफओ आरके त्रिपठी ने अपने सहयोगियों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। आरके त्रिपाठी ने बताया कि मेरा अब तक का जीवन एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में गुजरा है जिसका मुझे अनुभव है। रिटायर होने के बाद राजनिति में आने का मेरा कोई इरादा नहीं था लेकिन मैं भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर राजनीति में आकर जनता की सेवा का मन बना लिया है जिसके चलते मैने भाजपा का दामन थाम लिया। वही रिटायर वन विभाग अधिकारी अशोक मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमित शाह के नेतृत्वमें भाजपा देश को विकास की ओर ले जाने में अग्रसर है। भाजपा हिंदुत्व व विकास की बात करती हैं वहीं देश में अन्य पार्टिया जातिवाद व भाई भतीजे बाद की राजनीति करती हैं। इस लिए भाजपा में आकर जनता की सेवा करने का मन बनाया है।