बच्चों की नादानी से तीन परिवार टूटा गमों का पहाड़

in #kanpur2 years ago

कानपुर श्याम नगर नेहुरा गांव के सात किशोर गंगा नहाने के दौरान डूब गए। ईद की खुशियां मनाने के लिये पहले कटहरी बाग घूमने का मन बनाया लेकिन एक लड़के ने गंगा नहाने की जिद कर दी और चार की जान चली गई। बच्चों की नादानी से तीन परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। साथियों के डूबने के बाद तट पर वहां पछतावा करता रहा लेकिन घटना होने के बाद उसे खुद कुछ समझ नहीं आ रहा था।

परिजनों के मुताबिक दोपहर करीब बारह और एक बजे के बीच अर्सलान अंसारी, आकिद, आयास, रेहान, हमजा, शाहिद और मोहम्मद जैद घर से निकले। डूबने से बचाए गए किशोर मोहम्मद जैद ने बताया कि पहले वे कटहरी बाग घूमने जाने वाले लेकिन एक लड़के ने कहा कि गर्मी है गंगा नहाने चलते हैं।

गंगा नहाने के बाद शाम के समय कटेहरी बाग में चहल पहल रहेगी तब घूमेंगे। वहीं एक साथी की गंगा नहाने की जिद ने तीन परिवारों में कोहराम मचा दिया। पहाड़ तो मोहम्मद अकील पर टूटा जहां उसके दोनों बेटे आयास और आकिब की गंगा में डूबने से मौत हो गई। हमउम्र के सभी लड़के कक्षा एक से लेकर कक्षा छह तक पढ़ने के बाद काम पर जाने लगे थे। मध्यम परिवार के बच्चे परिवार का सहारा बनने लगे थे। असामयिक मौत ने उनके परिजनों को झकझोर दिया।02450506KN_6SKG32_1651874404_1651874404.webp