अकबरपुर पुलिस ने 1 शातिर अपराधी को धर दबोचा

in #kanpur2 years ago

IMG-20220807-WA0093.jpgअकबरपुर पुलिस ने 1 शातिर अपराधी को धर दबोचा*

गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से पुलिस ने बरामद किया है चोरी का माल

गिरफ्तार आरोपी ने गजनेर थाना क्षेत्र में हुई एक चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता को किया है कबूल

शनिवार को थाना अकबरपुर पुलिस टीम द्वारा अपने मजबूत सूचना तंत्र के सहयोग से एकशातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से पुलिस ने चोरी का माल भी बरामद किया है।

बताते चलें किपुलिस अधीक्षक जनपद कानपुर देहात सुनीति जीके निर्देशन एंव अपर पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया के मार्गदर्शन में अपराध पर अंकुश लगाये जाने व अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी अकबरपुर प्रभात कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना अकबरपुर पुलिस टीम द्वारा कपड़ा चोरी की घटना कारित करने वाले 01 नफर चोर को 06 बण्डल रेडीमेड कपड़ो सहित गिरफ्तार किया गया है।

विदित हो कि दिनांक 14.06.2022 को क्यूक कार्गो सर्विस प्रोप्राईटर धर्मेन्द्र जायसवाल पुत्र स्व0 राम चन्द्र जायसवाल द्वारा रेडीमेड कपड़ों के चोरी हो जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया था तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0- 401/22 धारा- 379/426/436/411/201/120बी भा0द0वि0 बनाम मुकेश सिंह पुत्र रमेश सिंह नि0 ग्राम पामा थाना गजनेर जनपद कानपुर देहात पंजीकृत हुआ था उपरोक्त मुकदमा की विवेचना के क्रम में अभियुक्त बउवन रहिदास पुत्र गजराज सिंह निवासी महाराजपुर थाना सट्टी जनपद कानपुर देहात प्रकाश में आया जिसे शनिवार को मुखबिर खास सूचना पर गिरफ्तार करते हुये उसके कब्जे से चोरी के 06 बण्डल रेडीमेड कपड़े बरामद कर लिए गए । गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष नियमानुसार प्रस्तुत किया जायेगा।
कोतवाल अकबरपुर प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद मु0अ0स0 0169/13 धारा 147/148/323/324/504/506 भा0द0वि0 थाना सट्टी कानपुर देहात
2- मु0अ0सं0 401/22 धारा 379/426 /411/436/120B/201 IPC थाना अकबरपुर कानपुर देहात में पंजीकृत हैं

उपरोक्त आरोपी को गिरफ्तार करने मेंउ0नि0 कौशल कुमार चौकी प्रभारी बारा थाना अकबरपुर ,हे0का0 561 सनोज कुमार चौकी बारा थाना अकबरपुर,हे0का0 284 सतीश कुमार चौकी बारा थाना अकबरपुर,हे0का0 559 सुशील कुमार चौकी बारा थाना अकबरपुर,म0का0 1162 प्रीति थाना अकबरपुर कानपुर देहात का सराहनीय योगदान रहा।