पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह का जन्मदिन मनाया गया

in #kanpur2 years ago (edited)

IMG-20220506-WA0085.jpgकानपुर। पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह जी का जन्मदिन मुन्नू बाबू धर्मशाला हरजिंदर नगर कानपुर काली जी मंदिर में मनाया गया वही आज के ही दिन जस्सा सिंह रामगढ़िया जी का भी आज ही दिन जन्मदिन मनाया जाता है दोनों के चित्र पर एक ही मंच पर सभी लोगों ने फूल माला डालकर मनाया । जिसमें मुख्य अतिथि ऑल इंडिया रामगढ़िया बोर्ड के चेयरमैन कुलवंत सिंह खालसा जी रहे और दर्शन सिंह गागा कृपाल सिंह सर्वजीत सिंह इंदरजीत सिंह एच सिंह हरजिंदर सिंह बहन इकबाल कौर, देवी प्रसाद मिश्रा मौजूद रहे। मंदिर के महामंत्री समिति के आचार्य सीताराम, छेदीलाल सैनी, गोपालदास वर्मा देवी प्रसाद निषाद जी ने ज्ञानी जैल सिंह जी के बारे में बताया, छेदीलाल जी ने भी अपने विचार रखे वही दर्शन सिंह गागा जी ने भी अपने विचार रखें बाद में कुलवंत सिंह खालसा जी ने पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह जी के जीवन की कार्यशैली बताई और जस्सा सिंह रामगढ़िया के बारे में भी बताया लोगों ने तालियां बजाकर सबका स्वागत किया और आए हुए सभी लोगों का उन्होंने धन्यवाद किया।