कानपुर में रोक के बावजूद 15 बार बेचीं पाकिस्तानी नागरिक शाहिद हलीम की शत्रु संपत्तियां

in #kanpur2 years ago

Wortheum news,
पूर्व डीएम की रोक के बावजूद पाकिस्तानी नागरिक शाहिद हलीम की 13 शत्रु संपत्तियों की 15 बार खरीद-फरोख्त हुई। बकायदा रजिस्ट्रियां तक की गईं। जांच में खुलासा होने के बाद डीएम विशाख जी ने एआईजी स्टांप और उपनिबंधक के खिलाफ अपर मुख्य सचिव से कार्रवाई की संस्तुति की है। शाहिद की 13 संपत्तियां शत्रु व निष्क्रांत के बीच फंसी हैं, जिसका मामला हाईकोर्ट में चल रहा है।

पूर्व डीएम सुरेंद्र सिंह ने 2017 में इनकी खरीद-फरोख्त पर रोक लगा दी थी। इसके बावजूद नियमों को दरकिनार कर कई बार रजिस्ट्री कर दी गई। जब जांच हुई तो पूरा खुलासा हो गया। बताते चलें कि इससे पहले शत्रु संपत्तियों की कुल 77 बार खरीद-फरोख्त हो चुकी है। इस कारनामे में शामिल अफसरों के खिलाफ जल्द ही बड़ी कार्रवाई की जा सकती है। संपत्तियों का मालिकाना हक शाहिद को वर्ष 1950 में भाइयों के बीच हुए बंटवारे के बाद मिला था। हालांकि इस दौरान वह पाकिस्तान जा चुका था।

ईडी भी कर सकती है कार्रवाई
शत्रु संपत्ति की खरीद फरोख्त समेत अन्य बिन्दुओं की जांच ईडी भी कर रही है। प्रशासन ने रजिस्ट्रियां समेत सभी जानकारी ईडी को भेज दी हैं। अब प्रवर्तन निदेशालय भी रजिस्ट्री कराने वालों पर कार्रवाई कर सकता है।