किसान ने लगाई फांसी, जंगल में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

in #kannauj2 years ago

कन्नौज के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के बाद नाराज किसान ने फांसी लगा ली। किसान का शव जंगल में एक पेड़ से लटकता मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है और जांच पड़ताल कर रही है।

कन्नौज जिले में किसान का शव जंगल में एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकता मिला। बताया जा रहा है कि किसान मंगलवार देर रात घरेलू विवाद में नाराज होकर निकल गया था। बुधवार सुबह आसपास के लोगों ने शव लटका देखकर किसान के परिजनों और पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Screenshot_20220615-192821_Chrome.jpg
मिली जानकारी के अनुसार, इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के किशनपुर बसंत निवासी नेम सिंह (30) खेती करता था। मंगलवार रात घरेलू विवाद के बाद घर से चला गया था। देर रात तक घर वापस नहीं आया। बुधवार सुबह शौच के लिए पास के जंगल में गए ग्रामीणों ने नीम सिंह का शव नीम के पेड़ पर फांसी से लटकते देखा। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई है।