पेयजल की समस्या से जूझ रहे पढ़ाई करने वाले बच्चे हो महिलाओं ने सौंपा ज्ञापन

in #kanker2 years ago

IMG-20220712-WA0059.jpg
कांकेर। शा.पूर्व माध्य.शाला बिरनपुर वि.ख. नरहरपुर में पेयजल समस्या के समाधान के लिए 12 जुलाई को गांव के महिलाओं ने कलेक्टोरेट पहुंच कलेक्टर को ज्ञापन सौपा है और समस्या दूर करने की गुहार लगाई है। महिलाओं ने गांव में पेयजल के आलवा गली लाईट की भी मांग किया है।
ज्ञापन सौपने कलेक्टोरेट पहुंचे महिला मीना नेताम ने बताया कि शा.पूर्व माध्य.शाला बिरनपुर में पेयजल की भीषण समस्या है। विद्यालय में एक बोर है जिससे पानी नही आता वह पूरी तरह से सुख गया है। जिसके चलते बोर से पानी नही आ रहा है। गांव के लोगो ने काफी प्रयास किया फिर भी बोर से पानी की एक बुदं तक बाहर नही निकाल रहा है। जिसके चलते शाला में पढ़ने वाले बच्चो के साथ साथ वहां के स्टाप और मध्यान भोजन संचालक को भोजन तैयार करने के लिए काफी समस्या हो रही है। इसके अलावा पीने के पानी व शौचालय के करने के लिए भी काफी दिक्कतें आ रही है। समस्या को देखते हुए गांव के महिलाओं ने आज मगंलवार 12 जुलाई को कलेक्टोरेट पहुंच कलेक्टर से मुलाकात करते हुए समस्या से अवगत कराया है। समस्या कों सुनने के बाद कलेक्टर डॉ प्रीयका शुल्का ने महिलाओं को अश्वासन दिया है कि संबधित अधिकारियों से बात कर जल्द ही समस्या का निराकण किया जाएगा। साथ ही महिलाओं ने कलेक्टर को गांव में बंद पड़े गली लाईट को सुधार करवाने की भी मांग किया है।
बच्चे थाली धोने जाते है 1 किमी दूर
गांव के महिलाओ ने बताया कि स्कूल में पानी की सुविधा नही होने के कारण बच्चे मध्यान भोजन करने के बाद थाली धोने के लिए स्कूल से 01 किमी दूर नल में जाते है जिससे बच्चो का एक बिरेड्स का समय चला जाता है जिससे बच्चो का पढ़ाई प्राभवित हो रही है। बच्चे को पीने के लिए भी पेयजल के लिए एक किमी दूर ही जाना पड़ता है।
गली लाईट बंद हाने से जानवरो का खतरा
महिलाओं ने बताया कि ग्राम बिरनपुर के सभी गली लाईट बंद है जिसके चलते गांव में रात को अधेरा रहता है जिस कारण गांव में जंगली जानवरो को खतरा बना रहता है। कई बार तो चलते चलते जानवारो के साथ आमने सामने भी हो गया है।