रामलला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा और अक्षत एवं निमंत्रण पत्रिका वितरण

in #kanker8 months ago (edited)

IMG-20240105-WA0050.jpg
काँकेर । रामलला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से संबंधित पूजित अक्षत एवं निमंत्रण पत्रिका वितरण कांकेर शहर में जारी है। प्रभात फेरियां एक सप्ताह पर्यंत जारी रहेंगी इसी तारतम्य में आज राम जन्मभूमि से प्राप्त नियंत्रण का वितरण देवभूमि राजापारा में अत्यंत उत्साह पूर्वक किया गया, जिसका नेतृत्व अजय पप्पू मोटवानी एवं सरकार सिंह ठाकुर द्वारा किया गया। साथ ही राम भक्तों का दल द्वार द्वार पर दस्तक देकर अक्षत निमंत्रण पत्र एवं नवनिर्मित राम मंदिर के चित्र का वितरण कर रहे थे, जिसे आम नागरिकों द्वारा श्रद्धा पूर्वक ग्रहण किया जा रहा था। देवभूमि राजापारा की जनता से निवेदन किया गया कि 22 जनवरी को दीपावली पर्व की तरह द्वार पर दीप तथा दीप मालिकाएं प्रज्वलित करें। आज के इस शानदार कार्यक्रम को सफल बनाने का श्रेय अजय पप्पू मोटवानी, सरकार सिंह ठाकुर ,धर्मेंद्र देव ,गौरव राव,संत कुमार रजक, करण नेताम ,चरण यादव, राजेश चौहान ,पप्पू साहू, संजय सिंह ठाकुर, प्रमोद सिंह ठाकुर, सागर देव ,ललित शर्मा ,भूपेंद्र यादव ,उत्साही महिलाओं में लक्ष्मी देहारी ,संगीता यादव, सुरेखा यादव, आशा यादव, विभा ठाकुर, सरला सोनी, रमुला साहू, प्रीति यादव, रानू यादव, लक्ष्मी ठाकुर ,उमा गुप्ता, बिंदु दुबे, सुनीता तंबोली ,शारदा केसरिया, सरोज राव आदि उत्साही महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं को जाता है, जिन्होंने प्रातः 7:00 बजे से 10:00 बजे तक अत्यंत उत्साह एवं परिश्रम के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया।
Uploading image #2...