ढाई महीने में ही एक ही जंगली जानवर प्रजाति के जानवर ने तीसरी बार पशु पर किया हमला

in #kanina2 years ago

कनीना। उपमंडल के गांव भडफ में ढाई महीने में ही अज्ञात जंगली जानवर ने तीसरी बार हमला कर भैंस की बच्ची को मार दिया है। सुचना मिलते ही इंस्पेक्टर वाइल्डलाइफ ऑफिस से कर्मचारी रवि, पशु चिकित्सक डॉक्टर पवन कांगड़ा, कनीना कनीना सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मूलचंद मौके पर पहुंचे। पशु पालक देशराज ने बताया कि एक लाख रूपये में ताज़ा बयाई हुई भैंस ले आए थे। रात को तकरीबन 2 बजे तक निगरानी कर रहे थे लेकिन सुबह तकरीबन 4 से 5 बजे के बीच में कोई जंगली जानवर आया और भैंस की कटडी को मार कर चला गया। इंस्पेक्टर वाइल्डलाइफ ऑफिस से कर्मचारी रवि ने बताया कि पैरों के निशान से लग रहा है कि डॉग फैमिली का जानवर है लेकिन मौके पर किसी भी ग्रामीणों ने उसको देखा नहीं है। इसी गांव में पहले भी इसी तरीके की दो घटनाएं हो चुकी हैं। घटनास्थल से डेढ़ से 2 किलोमीटर दूर तक निरीक्षण किया गया है। अभी तक जानवर की पुष्टि नहीं हुई है। पशु चिकित्सक डॉक्टर पवन कांगड़ा ने बताया कि भैंस के पाडरूट का पोस्टमार्टम कर दिया गया है। यह जानवर पशुओं के छोटे बच्चों पर हमला करता है। क्योंकि पीछे भी दो घटनाएं गांव में घटी हैं उनमें भी पशुओं के बच्चों पर उसने हमला किया है। सभी को सतर्क रहने की जरूरत है।

पशुपालक देशराज ने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की:-

पशुपालक देशराज ने बताया कि तीन दिन पहले ही ताजा बयाई हुई भैंस लेकर आए थे। प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी आकर के चले गए किसी ने कोई आश्वासन नहीं दिया सभी लोग खानापूर्ति कर रहे हैं। हम सरकार व प्रशासन से मांग करते हैं कि हमारे इस नुकसान की भरपाई करवाई जाए। उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि पहले भी गांव में दो घटनाएं घट चुकी है यह तीसरी घटना है अगर प्रशासन ऐसे ही मुक बना रहेगा तो आने वाले समय में और घटनाएं घट सकती हैं। IMG-20220704-WA0044.jpg

बॉक्स: पहली घटना:- भड़फ गांव में ही 14 अप्रैल को ओपीवाई स्कूल के पिछे जंगली जानवर द्वारा गाय के एक बछड़े को मार दिया था। उस समय प्रशासन के अधिकारियों ने जायजा लिया था। वही वाइल्डलाइफ के कर्मचारियों ने आसपास की जमीन पर जानवर के निशान देखे थे लेकिन वह निशान जब नहर के नजदीक तक पहुंचे तो उसके बाद वह निशान आगे कहीं नहीं दिखे। प्रशासन ने वहां पूरे दिन तक डेरा डाले रखा था लेकिन प्रशासन खाली हाथ रहा था।

IMG-20220704-WA0047.jpg

दुसरी घटना:-
किसान रोहताश के 29 अप्रैल को अज्ञात जंगली जानवर ने पशु के 6 दिन के बच्चें पर हमला करके मारकर खा लिया था। मौके पर पुलिस प्रशासन व जंगली जीव जंतु विभाग को अवगत करवाकर जंगली जानवर को पकड़ने की मांग की थी लेकिन विभाग की तरफ इस तरफ कोई ठोस कदम न उठाए जाने की वजह से फिर से जंगली जानवर ने दूसरे बछड़े को अपना शिकार बना लिया। जिससे उसे काफी आर्थिक नुकसान भी हुआ है। किसान ने प्रशासन से उचित मुआवजा दिए जाने की मांग भी की थी। किसान ने प्रशासन से जंगली जानवर से उसके परिवार की जान बचाने की मांग भी की थी। किसान ने कहा कि अभी तक तो उसके पशुओं पर ही जंगली जानवर के द्वारा हमला किया जा रहा है। लेकिन इस तरफ कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए तो उसके परिवार के सदस्यों पर भी जंगली जानवर के द्वारा हमला किया जा सकता है। जिससे परिवार के सदस्यों में भारी भय व्याप्त है।

फोटो कैप्शन:- मौके पर पशु चिकित्सक डॉ. पवन कांगड़ा जानकारी झुटाते हुए।IMG-20220704-WA0044.jpg