आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत नगर में तिरंगा यात्रा का आयोजन

in #kandhla2 years ago

IMG-20220810-WA0016.jpgकांधला आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत नगर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। भारत माता की जय, घर-घर तिरंगा, हर-घर तिरंगा, आजादी का उत्सव मनाएंगे, हर-घर तिरंगा फहराएंगे के नारों से सारा नगर देश भक्ति के रंग में डूब गया, बुधवार को नगर में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत नगर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ दिल्ली सहारनपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट से किया गया। यात्रा ने नगर के चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पहुंच कर माल्यर्पण किया। तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि निर्वतमान विधायक तेजेन्द्र निर्वाल ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों को जोड़ते हुए देशभक्ति से सराबोर किया जा रहा है। आजादी मुश्किलों और कई बलिदानों की वजह से हासिल हुई है। हमें घर-घर तिरंगा लहराकर महोत्सव को धूमधाम से मनाना है। तिरंगा यात्रा का आगाज करते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को हर घर तिरंगा अभियान में भागीदार बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान में जन-जन को जोड़ने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं तथा आमजन को विभिन्ना माध्यमों से जागरूक एवं प्रेरित किया जा रहा है। इस महा अभियान को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने में सबकी भागीदारी जरूरी है। मंडल अध्यक्ष डा रश्मिकांत ने कहा कि आजादी अमृत महोत्सव की श्रृंखला में हर घर तिरंगा अभियान प्रभावी रूप से जन-जन में राष्ट्रप्रेम का संदेश दे रहा है। विभिन्ना जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से अपने घरों की छतों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। तिरंगा यात्रा नगर के मुख्य मार्गों व बाजारों से होते हुए वीर अब्दुल हमीद चौक पर जाकर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा के दौरान प्रमोद सैनी, विनीत बालियान, राहुल जैन यात्रा संयोजक, तिरंगा यात्रा प्रवासी सौरभ चौधरी, तरूण अग्रवाल, सौम्य स्वरूप, तेजस्वी पंवार, गौरव विश्वकर्मा, अंकित सैनी, सिद्धार्थ जैन, नरेश सैनी, संजय मित्तल, दीपक सैनी, पारस जैन, सिद्धार्थ जैन, प्रशांत जैन, रिक्की रावत, सचिन गोयल,वरूण जैन, नीरज मलिक, सुबोध भारतीय, अश्वनी पंवार, पंकज मलिक, सौरभ शर्मा, दीपक गुप्ता, इमरान खान, सुधा तोमर के साथ दर्जनों भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Sort:  

Please follow me and like my post please sir mene follow kar liya h aap ko