जन्माष्टमी पर शुक्रवार को भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव नगर में धूमधाम से मनाया गया

in #kandhla2 years ago

IMG_20220820_212506.jpgकांधला जन्माष्टमी पर शुक्रवार को भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव नगर में धूमधाम से मनाया गया। रात 12 बजे जैसे ही कान्हा के जन्म का पल आया, भक्तों में आस्था का उल्लास छा गया। घंटे घड़ियाल गूंज उठे तथा शंख की मंगल ध्वनि से भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। भगवान को माखन मिश्री का भोग लगाया गया। भक्तों को पंजीरी का प्रसाद वितरित किया गया। इससे पहले मंदिरों में दिनभर आस्था की कतार लगी रही। भगवान का अभिषेक कर पूजन किया गया। स्थानीय श्री सूरजकुण्ड नीलकंड महादेव मंदिर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कृष्ण जन्म उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मंदिर प्रांगण में आस्था का उल्लास उमड़ा। रात 12 बजे जन्म आरती उतारी गई। माखन मिश्री का भोग लगाया गया तथा पंजरी का प्रसाद वितरण किया गया। इससे पूर्व मंदिर कमेटी व सहयोगियों के द्वारा मंदिर प्रांगण में सुंदर सुंदर झांकियां बनाई गई थी। मंदिर में मुख्य आरती निर्वतमान विधायक तेजेन्द्र निर्वाल के द्वारा की गई। मंदिर में आकर्षण का केन्द्र ब्रहमा विष्णु महेश भगवान की तालाब के बीच में झांकी रही। वही दूसरी और नगर के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में पंडित ललित किशोर शास्त्री के द्वारा सुबह 5.30 बजे पंचामृत से अभिषेक कर भगवान का भव्य शृंगार किया गया। मंदिर प्रांगण में भक्तों द्वारा भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया। मंदिर में दिनभर दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। रात्रि के समय भगवान का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर, हनुमान धाम बडा बाजार के साथ ईडन कांवेट स्कूल में भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं की आकर्षक झांकिया बनाई गई थी। जिन्हे देखने के लिए देर रात तक श्रद्वालुओं की भीड मंदिरों में उमडती रही। वही इस दौरान पुलिस प्रशासन की व्यवस्था नगण्य रही।

Sort:  

Like kre

https://wortheum.news/@kunalagrawal#
👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻
Sir/Ma'am please follow me and like my news.🙏🏻🙏🏻

https://wortheum.news/@kunalagrawal#
👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻
Sir/Ma'am please follow me and like my news.🙏🏻🙏🏻