आशाओं की बैठक कर महत्वपूर्ण बीमारियों के बारे में दी जानकारी

in #kandhla2 years ago

कांधला नगर के नगर पालिका सभागार में आशाओं की बैठक कर उनको विभिन्न बीमारियों के बारे में जानकारी देते हुए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
शुक्रवार को नगर के नगर पालिका सभागार में स्वास्थ्य विभाग की और से आयोजित बैठक में विश्व जन कल्याण मिशन के अध्यक्ष आचार्य मनोज के द्वारा आशाओं को सम्बोधित किया गया। उनको बताया कि विश्व कल्याण मिशन की और से महिलाओं में तेजी से बढ रहे सार्वाईकल, कैंसर, जोकि लाइलाज व जानलेवा है। उनकी रोकथाम हेतु जागरूकता कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकडे भयावय है, जो कि चिंता का विषय है। उपरोक्त बीमारी से ग्रसित मरीजों की संख्या भारत वर्ष में लाखों के रूप में बढ रही है। अगर समय रहते इस पर ध्यान नही दिया गया तो स्थिति बहुत ही खतरनाक हो सकती है। इसलिए हम सबको मिलकर कार्य करना होगा। सभी का सहयोग लेते हुए इसे एक मिशन के रूप में लेना होगा । इसी के साथ साथ हेपाटाइटिस बी, टाईफाइड का भी जागरूकता अभियान चलाना होगा। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डा रामबीर, तोहिद, कार्यक्रम प्रबंधक पवन जैन, हिमांशु गौतम, राहुल आदि मौजूद रहे।