बुच्चाखेड़ी में महर्षि कश्यप के पोस्टर में लगाई आग, धरने पर बैठे ग्रामीण

in #kairana2 years ago

IMG-20221012-WA0006.jpgकैराना। गांव बुच्चा खेड़ी में रात के समय फिर से असामाजिक तत्वों ने महर्षि कश्यप चौक के पोस्टर में आग लगा दी थी। जिसके बाद बुधवार सुबह ग्रामीण धरने पर बैठ गए। शाम के समय एसडीएम और सीओ के अलावा सपा के पूर्व राज्य मंत्री सुधाकर कश्यप भी ग्रामीणों के बीच पहुंचे। अधिकारियों के द्वारा समझाने पर बाद में धरना समाप्त कर दिया गया।
पिछले बुधवार की रात गांव बुच्चाखेड़ी में असामाजिक तत्वों ने महर्षि कश्यप चौक का पोस्टर फाड़ दिया था। जिसके बाद समाज के लोग धरने पर बैठ गए थे। ग्राम प्रधान आजाद कश्यप ने कोतवाली में तहरीर दी थी। बाद में कोतवाली में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था और आरोपी पक्ष ने दोबारा लोहे के बोर्ड पर लगे पोस्टर को नया लगवा दिया था। वहीं शनिवार को थाना दिवस में कुछ ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि ग्राम प्रधान खाद के गड्ढों की जमीन पर बिना परमिशन के मंदिर का निर्माण करवा रहें हैं। डीएम के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम उक्त भूमि का निरीक्षण कर रहीं थी। इसके बाद मंगलवार की रात किसी असामाजिक तत्वों ने महर्षि कश्यप चौक के बोर्ड पर चिपकाए गए फ्लेक्सीबल पोस्टर में आग लगा दी। बुधवार सुबह पोस्टर में आग लगने का पता चलने पर कश्यप समाज के लोग धरने पर बैठ गए। शाम के समय एसडीएम शिव प्रकाश यादव, सीओ अमरदीप मौर्य, कोतवाली प्रभारी पंकज त्यागी धरना दें रहें। ग्रामीणों के बीच पहुंचे। इसके कुछ देर बाद सपा के पूर्व राज्य मंत्री सुधाकर कश्यप भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की। बाद में मामले में समझौता करा दिया गया। जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। एसडीएम शिव प्रकाश यादव ने बताया कि आपसी सहमति बनी कि मौके से महर्षि कश्यप चौक का बोर्ड हटा लिया जायेगा। उन्होंने ग्राम प्रधान को कहां कि मंदिर का प्रस्ताव बनाकर उनके पास भेजा जाएं। जिसके बाद व भूमि व अन्य बातों की जांच करा लेंगे। अगर सब कुछ सही पाया गया तो मंदिर बनाने की परमिशन दी जाएंगी।

Sort:  

वर्थियम से जुड़े सभी दोस्तों की खबर को लाइक, कमेंट और फॉलो करें और आगे बढ़ें