अराजक तत्वों ने महर्षि कश्यप का पोस्टर फाडा, कश्यप समाज में फैला रोष

in #kairana2 years ago

IMG-20221006-WA0021.jpgIMG-20221006-WA0022.jpgकैराना। गांव बुच्चाखेड़ी में असामाजिक तत्वों ने कश्यप चौंक पर महर्षि कश्यप के बोर्ड पर लगे एक पोस्टर को उखाड़कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। मौके पर ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़ लिया, लेकिन वह मारपीट करते हुए फरार हो गए। एक आरोपी का मोबाइल पुलिस को सौंपते हुए कोतवाली में तहरीर दी गई हैं। वहीं, कश्यप समाज के लोगों ने धरना देते हुए कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी हैं।
बताया गया हैं कि दो अक्टूबर को क्षेत्र के गांव बुच्चाखेड़ी में कश्यप समाज की ओर से माता रानी के जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसके पश्चात कश्यप चौंक पर लोहे के बोर्ड पर महर्षि कश्यप बाबा का एक पोस्टर लगाया गया था। बुधवार मध्यरात्रि असामाजिक तत्वों ने उक्त पोस्टर को निशाना बनाया। इस दौरान बोर्ड पर लगाए गए पोस्टर को एक साइड से से पूरी तरह से उखाड़ कर फेंक दिया। जबकि दूसरी दिशा से पोस्टर उखाड़ने के दौरान आसपास के लोगों में जाग हो गई। जिसके बाद लोगों ने आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया। आरोपी गाली-गलौज और मारपीट करते हुए मौके से फरार होने में सफल हो गए। जबकि आरोपियों का एक मोबाइल मौके पर ही गिर गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज त्यागी ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान आरोपियों का मोबाइल पुलिस के सुपुर्द करते हुए उनके विरूद्ध कार्रवाई की मांग की गई। वहीं गुरुवार सुबह कश्यप समाज के लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। उन्होंने महर्षि कश्यप बाबा का अपमान करने की बात कहते हुए धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरनास्थल पर मौजूद दुष्यंत कश्यप ने कहा कि कश्यप समाज के संगठनों में घटना से रोष हैं, जिसके चलते यह धरना और उग्र हो सकता हैं। घटना के संबंध में आजाद सिंह की ओर से तीन नामजद व सात अज्ञात लोगों के विरूद्ध कोतवाली में तहरीर दी गई हैं। देर शाम तक दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास जारी थे। लेकिन फैसला नहीं हो सका। मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज त्यागी का कहना हैं कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएंगी।