अवैध पशु पैठ पर पुलिस का छापा, 8 गिरफ्तार

in #kairana2 years ago

IMG-20221004-WA0006.jpgकैराना। कई बार पुलिस कार्रवाई के बावजूद कांधला रोड पर मीट प्लांट के पास अवैध पशु पैठ लगायी जाती है। जिस पर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस को देखकर आरोपी फरार होने लगे। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए 8 पशु व्यापारियो को पकड लिया और शान्ति भंग की धारा में चालान कर दिया।
पिछले कई माह से कांधला रोड पर मीट प्लांट के पास अवैध पशु पैठ लगायी जाती है। कई बार पुलिस ने अवैध पशु पैठ चलाने पर कार्रवाई भी की। पिछले माह पशु पैठ के आसपास पुलिस की और से कार्रवाई की चेतावनी देते हुए नोटिस बोर्ड भी लगाये गये थे। लेकिन इसके बावजूद भी पशु पैठ लगाने का कार्य धड़ल्ले से जारी था। इतना ही नही पशु व्यापारी सड़क पर ही पशुओं की खरीद फरोख्त करते थे। जिस कारण कई बार झगड़ भी हुए और आने जाने वालो को समस्या का सामना भी करना पड़ता हैं। वहीं सोमवार सुबह पुलिस ने अवैध पशु पैठ पर छापा मारा। पुलिस को देखकर पशु व्यापारी भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए महबूब व नौशाद निवासी मौहल्ला छडियान, सादा इस्वाक निवासी मौहल्ला काजीवाडा शामली, नवेद निवासी सिसोला थाना जानी मेरठ, सालिम निवासी बसी शाहपुर, शब्बीर निवासी नसोली बरवाला बागपत, इरशाद निवासी मौहल्ला कस्सावान कैराना व साजिद निवासी आर्यपुरी कैराना को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी पंकज त्यागी ने बताया कि गिरफ्तार किए गये। सभी 8 आरोपियों का शान्ति भंग में चालान कर दिया।