बालिकाओं को सिखाएं आत्मरक्षा के गुर

in #kairana2 years ago

IMG-20221011-WA0037.jpgकैराना। अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय बदलूगढ़ में सहायक अध्यापिका रीता चौहान ने स्कूल की बालिकाओं को समझाया कि सभी को सुरक्षित और सक्षम वातावरण मिलना बहुत जरूरी हैं। बालिकाओं को अपने सभी कानूनी अधिकारों और जीवन के तथ्यों से अवगत होना चाहिए। इसके लिए महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा जारी सभी महत्वपूर्ण नम्बरों की जानकारी दी गयी। शिक्षा का महत्व समझाते हुए बताया कि एक लड़की का शिक्षित होने का अर्थ एक राष्ट्र को शिक्षित करना। एक शिक्षित महिला में पूरे परिवार को शिक्षित करने की शक्ति होती हैं, उसके बिना कल नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को जीवन में आमतौर पर जिन विभिन्न प्रकार के सामाजिक भेदभाव और शोषण से बचने का एक ही रास्ता हैं। शिक्षा। उपस्थित बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। बेड टच और गुड़ टच के विषय मे समझाया गया। स्वास्थ्य और व्यक्तिगत स्वच्छता तथा जीवन कौशल सम्बन्धी सम्पूर्ण जानकारी दी गई।

Sort:  

वर्थियम से जुड़े सभी दोस्तों की खबर को लाइक, कमेंट और फॉलो करें और आगे बढ़ें