महिला के साथ गैंगरेप कर बनाई अश्लील वीडियो, पुलिस जांच में जुटी

in #kairana2 years ago

Screenshot_20221011-065224_Google.jpgकैराना। पति की गैरमौजूदगी में दो युवकों ने घर में घुसकर एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने महिला की अश्लील वीडियो बनाई। जिसके बाद पति ने पुलिस को शिकायत की। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।
कैराना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ गैंगरेप कर अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। बताया गया हैं कि रविवार की शाम महिला के पति की गैरमौजूदगी में गांव के ही दो युवक महिला के घर में घुस गए। जिसके बाद दोनों आरोपियों ने जबरदस्ती महिला के साथ गैंगरेप किया। आरोप हैं कि उन्होंने अपने मोबाइल से पीड़ित महिला की अश्लील वीडियो भी बनाई। पति के घर पहुंचने पर महिला ने घटना की जानकारी दी। जिसके बाद महिला के पति ने आरोपियों से पूछताछ की तो आरोपियों ने अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। ग्रामीण द्वारा पुलिस को शिकायत की गई। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं। यमुना ब्रिज पुलिस चौकी इंचार्ज राहुल सिसोदिया का कहना हैं कि मामले की जांच पड़ताल की जा रहीं हैं।

Sort:  

लाइक करे कमेंट करे