नगर व ग्रामीण क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

in #kachhauna2 years ago

IMG-20220621-WA0046.jpgकछौना(हरदोई): आंठवा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया। कस्बे के कुशीनाथ मंदिर पर क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा की उपस्थिति में योग दिवस मनाया गया। इस दौरान विधायक ने कहा कि योग के अनेक लाभ हैं। वर्तमान समय दौड़ भाग की जिंदगी में योग से सुकून मिलता है। प्रत्येक दशा में जिंदगी जीने की कला मिलती हैं। हमारे कर्म ही सुख-दुख के कारण होते हैं।

इसी क्रम में विकास खण्ड कछौना के प्रांगण में मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद सदस्य अशोक अग्रवाल की उपस्थिति में योग दिवस मनाया गया। जिसमें योग प्रशिक्षक प्राचार्य रामशंकर शुक्ला व कस्बे के पत्रकार के०पी० सिंह की बिटिया अदिति सिंह ने योगाभ्यास कराया। इस दौरान सदस्य विधान परिषद ने बताया कि योग एक अंग है। जिसका नियम है, योग से हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहता है। दो वर्ष पूर्व कोविड-19 के दौरान हमें सांसो का महत्व पता चला, ऑक्सीजन की कमी से न जाने कितनी जानें चली गई। हमें योग को नियमित रूप से अपने दैनिक जीवन में लाना चाहिए। योग रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में बहुत मददगार है। योग अनुशासित जीवन जीने का विज्ञान है।

जनता इंटर कॉलेज कछौना में योग प्रशिक्षक सुनील कुमार शर्मा ने योगाभ्यास कराया, उन्होंने योगासन कराएं। योगासन के नियमों के बारे में बताया। सूर्योदय से पहले और सूर्योदय के बाद योग करें। सुबह जल्दी उठकर योग करना बहुत फायदेमंद होता है। योगासन से पहले शरीर को हल्का वार्मअप करना जरूरी होता है। योग खाली पेट करना चाहिए। योग करते समय ढ़ीले कपड़े पहने। स्वच्छ व शान्त वातावरण वाले स्थान पर योग करें। योग के दौरान हल्का गुनगुना पानी पियें।

सुठेना रोड स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में योग शिक्षक अरविंद कुमार ने योगाभ्यास कराया, उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता, अधीक्षक पी.एन. पांडे समेत समस्त स्टॉफ को कई योगासन कराये।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान गण, क्षेत्र पंचायत सदस्य गण, खण्ड विकास अधिकारी प्रमोद अग्रवाल, प्रभारी एडीओ पंचायत संतोष कुमार, युवा भाजपा नेता मयंक सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरनाथ उर्फ गुड्डू, पूर्व प्रधान देवी शंकर शुक्ला, प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद नसीम, प्रधान डॉ० मुख्तार, मोहम्मद असद शाहिद, सुधीर कुमार, महेश गुप्ता, रामसहाय, पवन सिंह, राहुल अग्रवाल, राजकीय आयुर्वेद अस्पताल के डॉ० देवेंद्र कुमार, पूर्व प्रधान अवधेश गुप्ता, प्रधान मरेउरा संदीप सिंह, छविनाथ मौर्य, किशन अग्रवाल, प्रकाशू गुप्ता, बबलू सिंह, कुशीनाथ मंदिर पर मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल, जिला मंत्री अजय शुक्ला, महामंत्री शिवम मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता ब्रह्म कुमार सिंह, अनूप दीक्षित, विजय कुमार सिंह, लालता सिंह, अनिल कुमार द्विवेदी, अमरनाथ, अवधेश रावत, सभासद धर्मेंद्र सिंह, ओ०पी० राठौर, नवनीत कुमार आदि गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।IMG-20220621-WA0054.jpgIMG-20220621-WA0036.jpgIMG-20220621-WA0006.jpgIMG-20220621-WA0005.jpg