धनतेरस से शुरू होंगे इन 4 राशियों के अच्छे दिन, साल 2022 के अंत रहेंगे मौज में

in #jyotish2 years ago

october_rashifal_2022_1664507242.webp

इस साल 23 अक्टूबर को धनतेरस है। धनतेरस के दिन ही शनिदेव मार्गी होने जा रहे हैं। इस समय शनिदेव मकर राशि में विराजमान हैं। शनिदेव 23 अक्टूबर को मकर राशि में मार्गी हो जाएंगे। शनिदेव के मार्गी होने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है। ज्योतिषशास्त्र में शनिदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। शनिदेव को पापी ग्रह कहा जाता है। शनिदेव के अशुभ प्रभावों से हर कोई भयभीत रहता है, लेकिन ऐसा नहीं है कि शनिदेव सिर्फ अशुभ फल देते हैं। शनिदेव शुभ फल भी देते हैं। शनिदेव के शुभ होने पर व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य भी जाग जाता है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार शनिदेव के मार्गी होने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है। आइए जानते हैं शनिदेव के मार्गी होने से किन राशि वालों का भाग्योदय होना तय है-

मेष राशि-

*शुभ परिणाम मिलेंगे।
*धन- लाभ होगा।
*आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
*नौकरी और व्यापार में तरक्की करेंगे।
*वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
*नया वाहन या मकान खरीदने के योग भी बन रहे हैं।
कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।

मिथुन राशि-

*धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
*किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।
*मिथुन राशि के जातकों के लिए ये समय वरदान के समान है।
*वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
*परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा।
*खूब मान- सम्मान मिलेगा।
*पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि-

*कर्क राशि के जातकों के लिए समय बेहद फलदायी रहने वाला है।
*नौकरी और व्यापार के लिए ये समय शुभ रहेगा।
*वैवाहिक जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।
*धन- लाभ होगा।
*कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी।
*आपको नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे।
*धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे।

वृश्चिक राशि

*धन लाभ होगा जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
*मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
*नौकरी और व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं
*शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी।
*दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
*कार्यक्षेत्र में सब आपके कार्य की तारीफ करेंगे।
*परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा।