पूर्व महापौर के साथ सफ़ाई कर्मचारियों की यूनियन ने निगम आयुक्त से की मुलाक़ात

in #jpbjp2 years ago

सफ़ाई कर्मचारियों की यूनियन ने दिल्ली नगर निगम के आयुक्त से की मुलाक़ात- श्री जय प्रकाश

पूर्व महापौर श्री जय प्रकाश ने बताया कि आज सफ़ाई कर्मचारियों की सभी यूनियनों के पदाधिकारियों ने दिल्ली नगर निगम के आयुक्त, श्री ज्ञानेश भारती के साथ सफ़ाई कर्मचारियों की समस्याओं के संबंध में बैठ की। इस बैठक में श्री संत लाला चावरिया, श्री चरन सिंह कंडेरा, श्री राज कुमार धिनांग, श्री चारन, श्री मोहन पहलवान, श्री संजय टाँक, श्री शरद सांगवान व अन्य पदाधिकारी व सफ़ाई कर्मचारी उपस्थित थे।

IMG-20221011-WA0004.jpg

श्री जय प्रकाश ने बताया की आज सफ़ाई कर्मचारियों की यूनियन के पदाधिकारियों ने आयुक्त को सफ़ाई कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत करवाया। आयुक्त ने सभी समस्याओं को जल्द से जल्द सुलझाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान एफआर-17, लेफ़्ट आउट केस, करुणामूलक आधार पर नौकरी व कच्चे सफ़ाई कर्मचारियों को पक्का करने के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई।

उन्होंने बताया कि दिल्ली नगर निगम में लगभग 50,000 से अधिक सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं जिन्हें सभी सुविधाएँ सही समय पर प्रदान करने के लिए निगम द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि सैनिक, पदानुक्रम के निम्नतम स्तर पर होने के बावजूद, दिल्ली को स्वस्थ और स्वच्छ रखकर व्यवस्था के सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ है।