दिल्ली नगर निगम के डीबीसी कर्मचारियों ने आश्वासन के बाद हड़ताल की ख़त्म

in #jp2 years ago

पूर्व महापौर श्री जय प्रकाश ने आज बताया कि दिल्ली नगर निगम के डीबीसी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर कुछ दिनों से हड़ताल पर थे और दिल्ली नगर निगम के आयुक्त श्री ज्ञानेश भारती के आश्वासन के बाद डीबीसी कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल ख़त्म कर दी है। श्री जय प्रकाश ने बताया कि कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ सभी मुद्दों पर सकारात्मक रूप से चर्चा हुई, जिसके बाद उन्होंने अपनी हड़ताल खत्म करने का फैसला किया है।

IMG-20221109-WA0013.jpg

श्री जय प्रकाश ने बताया कि कर्मचारियों के सभी मुद्दों को जल्द से जल्द सुलझाने का आश्वासन दिया गया है, जिस के बाद उन्होंने अपनी हड़ताल खत्म करने और कार्य को सुचारू रूप से करने का फैसला किया है।