आदतन शराबी पति ने सब्जी के चाकू से पत्नी की नाक काटी
आदतन शराबी पति ने सब्जी के चाकू से पत्नी की नाक काटी
आरोपी पति हिरासत में, पत्नी उपचाराधीन
जोधपुर। शहर के मंडोर हलके में वाल्मिकी जूनी बस्ती में मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर उसकी नाक काट दी। पत्नी पर घर में रखे सब्जी वाले चाकू से हमला किया। उस पर बैठ गया और चाकू से नाक को काट दिया। इनके बीच मनमुटाव होना पता लगा है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसकी पत्नी का अस्पताल में उपचार जारी है।
मंडोर थानाधिकारी मनीष देव ने बताया कि जूनी बस्ती में रहने वाले विमलराम वाल्मिकी आदतन शराबी है। वह अपनी पत्नी सविता से शराब पीकर अक्सर झगडा करता है। मंगलवार की सुबह आठ बजे के आस पास वह धर में ही सब्जी काटने के चाकू से पत्नी पर हमला किया। वह अपनी पत्नी के पेट पर बैठा और चाकू से उसकी नाक को काट दिया। इससे वह लहूलुहान हो गई। उसकी चीख पुकार सुन आस पास के लोग एकत्र हुए और उसे अस्पताल ले जाया गया। थानाधिकारी मनीष देव ने बताया कि आरोपी पति विमलराम वाल्मिकी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। वहीं उसकी पत्नी सविता का अस्पताल में उपचार जारी है। उसके पर्चा बयान पर हत्या प्रयास में केस दर्ज किया गया है। इनके एक बेटा भी बताया गया है। शादी को पांच साल ही हुए है और सविता मूल रूप से मेडता की रहने वाली है।