पत्रकार की सजगता से बच गई महिला की जान.. ट्रेन के आगे कूद जान देने वाली थी

in #jodhpur2 years ago

पत्रकार की सजगता से बच गई महिला की जान.. ट्रेन के आगे कूद जान देने वाली थीScreenshot_2022-05-30-18-28-02-88_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7.jpg
जोधपुर। शहर में सोमवार की दोपहर में दो युवकों की सजगता ने महिला को रेल के आगे कू दने से बचा लिया। जब तक रेल नही निकली युवक उस महिला को थामे रहे। रेल गुजरने के बाद महिला को संभाला गया और उस समझाइश कर शांत करवाया गया। मामला शहर के बीजेएस नट बस्ती की रेल फाटक के पास का है।
दरअसल आपस में झगड़ा करते पति-पत्नी वहां पहुंचे। तब पति ने पत्नी पर एक पत्थर फेंक दिया। इसके बाद तैश में आई पत्नी सामने से आ रही ट्रेन की तरफ भागी। इस बीच एक कार में फाटक खुलने का इंतजार कर रहे टीवी चैनल के पत्रकार व कैमरामैन महिला को बचाने के लिए लपके। एक ने दौड़ लगा रेल के आने से ठीक पहले महिला को पकड़ पटरी से नीचे खींच लिया। महिला उनकी पकड़ से निकलने को भरसक प्रयास करती रही। ट्रेन निकलने के बाद महिला को समझा कर उसे घर रवाना किया।
बीजेएस नट बस्ती की फाटक बंद होने पर शहर निवासी पत्रकार चंद्रशेखर व्यास व केमरा मेन IMG_20220530_182848.jpgशेरसिंह एक कार में बैठे थे। कार के निकट एक एक महिला व पुरुष आपस में बहस करते हुए पहुंचे। दोनों पति-पत्नी में किसी बात को लेकर जोरदार तकरार चल रही थी। इस बीच महिला ने कहा कि वह ट्रेन के आगे कूद अपनी जान दे देगी। तैश में आए पति ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। वहीं अपनी पत्नी को बचाने के बजाय उसने एक पत्थर उठा उसकी तरफ उछाल दिया। इससे आहत महिला ने सामने से ट्रेन आते देख उसकी तरफ दौड़ लगा दी।
मौत और महिला के बीच चंद मिनटों का रहा फासला :
ट्रेन सामने से आ रही थी और महिला उसकी तरफ बढ़ रही थी। महिला और मौत के बीच चंद सैकंड का ही फासला बचा था। आंखों के सामने महिला को मौत की तरफ बढ़ते देख कार में बैठे शेरसिंह ने तुरंत दरवाजा खोला और महिला की तरफ दौड़ लगा दी। वहीं दूसरी तरफ से चंद्रशेखर ने भी यहीं किया। शेरसिंह ने महिला को पकड़ लिया। महिला ने शेरसिंह के हाथ से निकलने का भरसक प्रयास किया। इस बीच एक अन्य युवक व चंद्रशेखर ने महिला को पकड़ पटरी से एक तरफ किया