किशोरी से दुष्कर्म, गर्भपात करवाया

in #jodhpur2 years ago

किशोरी से दुष्कर्म, गर्भपात करवायाScreenshot_2022-05-28-14-22-29-45_40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12.jpg
जोधपुर। जिला पश्चिम में एक किशोरी से आठ महिने पहले परिचित ने दुष्कर्म किया। इससे वह गर्भवती हो गई। बाद मेें आरोपी ने जबरन उसका गर्भपात करवा दिया। इससे उसकी तबीयत बिगड गई। किशोरी से मारपीट भी की गई। अब पुलिस ने इसमें मामला दर्ज किया है।
जिला पश्चिम पुलिस ने बताया कि एक किशोरी की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके एक परिचित ने उससे दुष्कर्म किया। तकरीबन आठ महिने पहले किए गए दुष्कर्म से वह गर्भवती हो गई। बाद में आरोपी ने गर्भ गिराने का दबाव डाला। मारपीट की और जबरन उसका गर्भ गिरा दिया गया। पुलिस ने बताया कि पीडिता की तरफ से मंगलवार को केस दर्ज करवाया गया।

Sort:  

Follow to karo yar mujhe

कर दिया