सोलर प्लांट लगाने के नाम पर हजारों की धोखाधड़ी

in #jodhpur2 years ago

सोलर प्लांट लगाने Screenshot_2022-06-25-21-21-15-54_40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12.jpgके नाम पर हजारों की धोखाधड़ी
जोधपुर। शहर के भीतरी क्षेत्र जालोरी गेट स्थित कोरणा हाउस के रहने वाले एक शख्स को दो तीन लोगों ने सोलर प्लांट लगाने के नाम पर हजारों रूपए ऐंठ लिए। मगर ना तो सोलर प्लांट लगा और ना ही दी गई रकम लौटाई गई। पीडि़त ने खांडाफलसा थाने में इस बारे में नामजद रिपोर्ट दी है।
खांडाफलसा पुलिस ने बताया कि जालोरी गेट के अंदर कोरणा हाउस के रहने वाले विजय किशन जोशी पुत्र भीकमचंद जोशी की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बतााय कि साल 2020 में उसके पास में प्रिंस कुमार, रमेश सुथार और दो तीन अन्य लोग आए थे। इन लोगों ने सोलर प्लांट लगाने की बात की और मोटा मुनाफा होना बताया। पीडि़त का आरोप है कि उसने उक्त लोगों को हजारों रूपए सोलर प्लांट बाबत दिए थे। मगर काफी समय गुजरने के बावजूद भी सोलर प्लांट नहीं लगा। आरोपियों ने उसकी रकम को भी हड़प कर लिया। पुलिस ने बताया कि धोखाधड़ी में प्रकरण दर्ज कर अब जांच की जा रही है।

Sort:  

सरजी मैने आपकी सारी 6 से 7 दिनों तक कि खबरो को लाईक कर दिया है।

मेने लाइक कर दी सभी खबरे

आपकी सारी न्यूज़ आज दिन तक की लाइक कर दी गई

मेने भी आप की खबरे लाइक कर दी है