जोधपुर में लाठियों से टोल बूथ पर हमला

in #jodhpur2 years ago

जोधपुर में लाठियों से टोल बूथ पर हमलाIMG-20220529-WA0037.jpg:टोल देकर आगे निकले, लाठियां लेकर लौटे और किया हमला

जोधपुर
सीसीटीवी में कैद हुई घटना।
जोधपुर में एक टोल बूथ पर कुछ लोगों ने लाठियों से हमला कर दिया। कल देर रात हुए इस हमले में एक टोलकर्मी घायल हो गया। मथानिया स्थित इस टोल बूथ पर वहां से निकली बारात में शामिल युवकों ने हमला किया। घायल को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची। और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि बाराती टोल देकर आगे निकल गए थे। लेकिन टोल क्रॉस करने के बाद कुछ युवक वापस आए और हंगामा मचाया और लाठियों से टोल बूथ पर हमला किया। इस दौरान वाहनों की आवाजाही चालू थी। हंगामे से दहशत फैल गई लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मथानिया पुलिस मौके पर पहुंची उससे पहले उत्पाती मौके से भाग चुके थे।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पड़ताल कर रही है। एसीपी राजेंद्र दिवाकर ने बताया कि कल एक बारात गई थी। बारात के कुछ लोगों का लोहावट टोल पर टोल कर्मियों के साथ विवाद हुआ था। आज जब बारात वापस लौटी तो उन्होंने मथानिया टोल पर उसको लेकर नाराजगी दिखाई। जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया। टोल देने के बाद कुछ बाराती लाठी लेकर टोल बूथ पर आ गए और मारपीट करने लगे। फिलहाल इस मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।