जोधपुर में हालातों का जायजा लेने पहुंचे केंद्रीय मंत्री शेखावत, तीन दिन में हुई 10 इंच बारिश

in #jodhpur2 years ago

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गुरुवार को शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों को दौरा किया। वह घुटनों से ऊपर तक भरे पानी में चलकर लोगों से मिलने उनके घर तक गए। शेखावत ने जिला प्रशासन और नगर निगम को निर्देश देते हुए कहा कि जल्द से जल्द से पानी को बाहर निकाला जाए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की परेशानी मेरा भी कष्ट है। भविष्य में ऐसा न हो इसके लिए बेहतर और स्थायी समाधान जल्द ही निकाला जाएगा। मंत्री शेखावत ने सर्किट हाउस में अधिकारियों के बैठक साथ बैठक कर हालात का जायजा भी लिया

गुरुवार को जोधपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने बीजेएस के रूपनगर, डर्बी टेक्सटाइल कॉलोनी और बासनी सेकंड फेज में भवानी नगर के निवासियों से मिलकर हालात की जानकारी ली। शेखावत रूप नगर में घुटनों से ऊपर तक भरे पानी में चलकर लोगों के घरों तक गए। उन्होंने लोगों को यथासंभव समस्या के स्थाई समाधान का भरोसा भी दिलाया। इसके बाद वह वर्षा प्रभावित डर्बी कॉलोनी और भवानी नगर भी पहुंचे। भवानी नगर में एक घर की सीढ़ियों पर बैठकर उन्होंने लोगों से बातचीत की।

मीडिया से बातचीत में शेखावत ने कहा, न्यू रूप नगर और सुल्तान नगर से जल निकासी के स्थायी समाधान के प्रयास पिछले पांच साल से चल रहे हैं, लेकिन कुछ ठोस काम नहीं हो पाया है। एक टेंडर हुआ था, दुर्भाग्य से वह भी निरस्त हो गया। अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उस टेंडर को शीघ्र कराकर इस समस्या का स्थाई समाधान निकाला जाए।

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा, भैरव नाले डर्बी टेक्सटाइल क्षेत्र के विषय को मैं 2014 से उठा रहा हूं। 2016 में आई बाढ़ के दौरान भी यही स्थिति बनी थी। भैरव नाला के माध्यम से पानी को जोजरी नदी तक ले जाने का प्रयास मैंने खुद किया था। भाजपा शासन काल में मैंने खड़े रहकर सर्वे कराया था, लेकिन सेना की कुछ आपत्तियां थीं। जिला प्रशासन ने कहा था कि हम कोई वैकल्पिक मार्ग निकाल रहे हैं। विश्वविद्यालय के बीच में से एक चैनल निकाला जाना था, जिसके डिजाइन तैयार थे। दुर्भाग्य से इस सरकार के समय पिछले 3 साल में जो काम होना चाहिए था, वह नहीं हो पाया।

आदिवासी महिला राष्ट्रपति को पचा नहीं पा रही कांग्रेस
इधर, देश की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा की अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में गुरुवार को भाजपा ने शहर ने प्रदर्शन कर कांग्रेस का पुतला जलाया। प्रदर्शन में शामिल केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, देश के सर्वोच्च पद पर एक आदिवासी महिला बैठे, इस बात को कांग्रेस पचा नहीं पा रही है। अधीर रंजन चौधरी ने जिस तरह की अपमानजनक टिप्पणी द्रौपदी मुर्मू जी को लेकर की है, उससे भाजपा, नागरिक, महिलाएं और आदिवासी समाज क्षुब्ध है। उसके मन में आक्रोश है। यह अनायास जुबान फिसलने (स्लिप ऑफ टंग) का विषय नहीं है।Screenshot_20220729-084102_Chrome.jpg