भाजपा बेट आयोजित हुई जोधपुर में

in #jodhpur2 years ago

ओसियां
भारतीय जनता पार्टी जोधपुर देहात दक्षिण जिले की जिला बैठक जिलाध्यक्ष जगराम बिश्नोई की अध्यक्षता में समर्पण निधि अभियान, बूथ समिति गठन व पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति को लेकर के पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में आयोजित हुई।इस दौरान पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बिश्नोई ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संगठन की जो सरंचना बनी हुई उसकी बदौलत ही आज पार्टी अजेय बनी हुई है।पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति का जो प्रयोग गुजरात में सफल हुआ था जिसके कारण आज लगातार पिछले 30 वर्षों से पार्टी गुजरात मे सत्तासीन है।समर्पण निधि अभियान में जिस प्रकार से कार्यकर्ताओ ने अपने समय के साथ साथ अपना आर्थिक सहयोग किया जो समर्पण भाव को दर्शाता है।संगठन के निर्देशानुसार समर्पण निधि अभियान, बूथ समिति गठन व पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति का कार्य समय पर पूरा करने का निर्देश सभी पदाधिकारियों को दिया।आगामी दिनों में प्रत्येक मण्डल स्तर पर बैठकों का आयोजन करने के लिए प्रभारी नियुक्ति व तिथियों पर चर्चा की।जिला बैठक में जिला महामंत्री डॉ सोहन चौधरी, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री ज्योति जाणी,जिला उपाध्यक्ष रावतराम बिंजारिया,शिवचरण बिश्नोई, दयाराम सैल,श्रवणराम चौधरी,ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश तापू,अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अयूब पठान,जिला मंत्री वीरेंद्र गोदारा,कालूसिंह भाटी,जिला कोषाध्यक्ष जम्बुकुमार जैन,जिला मंत्री पवन जांगिड़,जिला प्रवक्ता राजेन्द्र जांगिड़,मण्डल अध्यक्ष मूलसिंह राजपुरोहित, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष मोहनराम चौधरी, मण्डल अध्यक्ष रामविलास जलवानिया,पूनमचंद दाधीच,कमलेश चौधरी, बाबूलाल बिश्नोई,मदन देवड़ा,बाबूलाल सांखला,श्रवण पटेल,जिला प्रवक्ता भगराज पटेल,युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष प्रमोद जाखड़,ओबीसी मण्डल अध्यक्ष भगवानाराम तरड़,मण्डल महामंत्री रामनिवास हानियां,श्रवण गोदारा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।IMG-20220518-WA0038.jpg

Sort:  

sir aap payout declined kar diye h use sahi kare anyatha aapko koi bhi payout nhi milega....