जब जब अन्याय होगा समजवादी पार्टी पीड़ित के साथ खड़ी रहेगी और न्याय दिलाएगी पीड़ित को।

in #jhs2 years ago

Screenshot_20220505_125759.jpg

झांसी। ललितपुर थाना मे रेप कांड की घटना पर ललितपुर पीड़िता से मिलने के बाद गुरुवार को झांसी में पत्रकार वार्ता करने के दोरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रेप कांड की घटना में भाजपा सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने भाजपा सरकार को जमकर कोसते हुए कहा की भाजपा सिर्फ धोखा दे रही है जनता की समस्या का हल नहीं कर रही। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी और वह तथा उनका हर कार्यकर्ता पीड़ितों की मदद के लिए खड़ा है जहां जहां इस प्रकार की घटनाएं होंगी हम पहुचेंगे और पीड़ित की मदद करवाएंगे। गुरुवार को स्थानीय होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान अखिलेश यादव ने कहा की में कल पीड़िता से मिलने आया था उसकी मां से मिला ललितपुर की घटना से सबको शर्मिंदा कर दिया। रक्षा करने वाली पुलिस हमारे सम्मान को बचाने वाली पुलिस वही अगर भक्षक बन जाए तो क्या होगा। उन्होंने कहा की जब हम ललितपुर पहुंचे तो आरोपी पकड़ा गया जेल गया। ऐसे अधिकारियों को टर्मिनेट करना चाइए। वही उन्होंने ललितपुर में चोरी के आरोप में पकड़ी गई महिला को थाने में बंद करके थर्ड डिग्री देने वाली घटना पर भी खेद व्यक्त किया। उन्होंने कहा की यूपी की कानून व्यवस्था खराब, सबसे ज्यादा पुलिस कस्टडी में मौत यूपी में, महिला आयोग ने सबसे ज्यादा यूपी पुलिस को नोटिस भेजे। सपा के लोग निकल पड़े इसलिए सरकार को कार्यवाही करनी पड़ी। गोरखपुर के व्यापारी पर कहा की पुलिस ने उसकी मार मार कर जान ले ली। चंदौली की घटना पर भी उन्होंने सरकार को घेरा, यूपी की पुलिस isu तरह का काम कर रही है। किसने अधिकार दिया। कोर्ट स्टे होने के बाद भी बुलडोजर चलाते है। बीजेपी के लोग कानून तोड़े उनके लिए कुछ नही। कानून की धज्जियां उड़ रही संविधान की धज्जियां उड़ रही इस साकार में। डबल इंजन की सरकार में कितने बेरोजगारों को नौकरी मिली, कितने पिछड़े इलाकों में पानी पहुंचा, डीजल पेट्रोल सब कुछ महंगा, जब से केंद्र में सरकार बनी तब से बैंक का इंट्रेस भी नही मिल रहा। जीएसटी बड़े लोगों जल पहुंचाने चालू किया। जनता को धोखा दे रही भाजपा। मस्जिद से लाउड स्पीकर इसलिए हटा कर ताकि इन्हे बेरोजगारी, कानून व्यवस्था डिफेंस कोरिडोर पर जबाव न देना पड़े। अगर विदेश से ही सरकार फाइटर प्लेन कारिद रही तो बुंदेलखंड में कोटीडोर क्यो बना रहे। राठ में तेलंगाना की तर्ज पर पानी पहुंचाने के लिए पायलट प्रोजेक्ट सपा ने चालू किया जिसे बंद कर दिया। बिजली बिल महंगा बिलजी कटौती ज्यादा, महंगाई कम नही कर पा रही जो सरकार जो सरकार नोकरी नही दे पा रही वह समस्या छुपा रही समस्या दूर नही कर रही। अन्ना जानवरो से सबसे ज्यादा यूपी में सड़क दुर्घटनाएं हो रही। लगातार समाजवादी पार्टी जनता के सवाल उठा रही उठती रहेगी। सपा ने जितनी बिजली की समस्या को दूर करने जो योजनाएं बनाई थी उसे यह सरकार पूरा नहीं कर पा रही। समस्या बताने के लिए नही बनी यह सरकार यह सरकार समस्या छुपाने के लिए बनी। अस्पतालों में गरीब को दबा नही मिल रही। अगर मिल रही होती तो सरकारी अस्पतालों के बाहर दवाओं की दुकानें फल फूल नहीं रही होती। समाजवादी पार्टी आजम खान साहब के साथ है। विधायक जो चाहेंगे वही होगा उन्होंने नेता प्रतिपक्ष चुनने के सवाल पर कहा। हमने एंबुलेंस, डायल 112 चलाते है। समाजवादी पार्टी लगातार अन्याय के खिलाफ है ललितपुर जैसी घटनाओं पर हमेशा समाजवादी पार्टी सकड़ों पर रहेगी पीड़िताओं की मदद करेगी। जहां अन्याय होगा समाजवादी पार्टी खड़ी रहेगी। फिर पूछा अखिलेश ने ललितपुर रेप कांड पर क्या थाने पर बुलडोजर चलेगा की नही। पंचायत के चुनाव पर उन्होंने कहा लखीमपुर खीरी में माता बहनों का भाजपा के लोगों पर्चा छीना उनके कपड़े फाड़े, पंचायत चुनाव, एमएलसी चुनाव पर कहा भाजपा पुलिस का साथ लेती है। इसलिए पुलिस अपनी मनमानी करेगी। डायल 100 वरवाद करके, नाम बदल दिया। एक आईपीएस फरार है उसे नही पकड़ पाए। हम ललितपुर पहुंच गए तो वह आरोपी गिरफ्तार हो गया। प्रदेश में अस्सी प्रतिशत नौजवान बेरोजगार है आत्महत्या कर रहा है। इस सरकार ने किसानों का गेहूं नही खरीदा, सरकार ने नही खरीदा तब वह गेंहू बड़े बड़े प्राइवेट कंपनी पहुंच गया और फिर वही कंपनी महंगा बेच रही। झांसी मध्य प्रदेश आस पास का गेंहू बड़ी कंपनियों ने खरीदा। समाजवादी पार्टी लोहिया साहब और बाबा भीम राव अंबेडर के सिद्धांतों को लेकर जनता के बीच जाएगी और जाति बाद की लड़ाई समाप्त कर भाजपा को रोकने का काम करेगी। बिजली का कोई कारखाना भाजपा ने नही लगाया, समाजवादी पार्टी ने लगाया है।वही उन्होंने सरसो के तेल से अच्छा पकोड़ा बनता है इसलिए पाम ऑयल की कंपनी भाग गई। अखिलेश ने कहा की मुख्यमंत्री कह रहे बुंदेलखंड में फाइटर प्लेन बनेंगे उन्हे पता नही उन्ही की केंद्र सरकार विदेश में फाइटर प्लेन का सौदा कर रहे है। उन्होंने सरकार से मांग की है की मुख्यमंत्री झांसी आए तो पीड़ित के घर जरूर जाए और उसे आर्थिक सहायता जरूर दे। बेबी रानी मौर्य झांसी इसलिए आई थी की उन्हे मुख्यमंत्री बनना है। उन्होंने लखीमपुर खीरी के सच्चाई उजागर करने वाले पत्रकारों को बधाई दी कहा की वह झुके नहीं सच्चाई सामने लाए।

रिपोर्ट - विवेक राजौरिया, 8299167985