बस हादसे पर CM सोरेन ने कहा- बचाव कार्य किया जा रहा, हादसे से मन व्यथित

in #jharkhand2 years ago

n4236406821663424892718a330e2ec748eae44dee384ed3365ea93a5a68a7d81d7640fd676db53fde775ef.jpg

झारखंड के हजारीबाग में शनिवार को बस नदी में गिरने के हादसे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि टाटीझरिया में पुल से बस के गिरने से यात्रियों के हताहत होने से मन व्यथित है।

परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे। जिला प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

झारखंड के हजारीबाग में आज एक बस नदी में गिर गई। हादसे में बस सवार सात यात्रियों की मौत की खबर है जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, कुछ लोग बस में फंसे हुए भी हैं। हादसे के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने बताया कि लोगों की मदद से राहत बचाव कार्य चलाया जा रहा है। घायलों के नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल, मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो पाई है।

जानकारी के मुताबिक हादसे की शिकार बस हजारीबाग के रास्ते गिरिडीह से रांची आ रही थी। इसी दौरान बस हजारीबाग के सेवाने नदी में पलट गई। हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को नदी से निकाला और नजदीकी शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग में भर्ती कराया।