झारखंड में हेमंत सोरेन ने जीता विश्वास मत, बीजेपी विधायकों का वॉक आउट!

in #jharkhand2 years ago

वरथियम संवाददाता

झारखंड : झारखंड की रिसॉर्ट पॉलिटिक्स का आज समापन हो गया। हेमंत सोरेन सरकार ने आज विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया। इस दौरान हेमंत सोरेन सरकार ने विश्वास प्रस्ताव सदन के पटल पर रखा।
n4198050541662366958286cb08c7d8ebda7d69de8579f4666ecb7adbbbff5c76738b46fc013b8f97e175a3.jpg
81 सदस्यों वाली झारखंड विधानसभा में हेमंत सोरेन की पक्ष में 48 मत पड़े। इस दौरान बीजेपी विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। विधानसभा में ध्वनि मत से विश्वास प्रस्ताव पारित हुआ
इसके बाद मत विभाजन किया गया। हेमंत सोरेन के पक्ष में 48 मत पड़े जबकि विपक्ष में एक भी वोट नहीं आया। इसके बाद स्पीकर ने सरकार द्वारा विश्वास मत साबित करने की घोषणा की। सदन की कार्यवाही को अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

विश्वामत प्रस्ताव पेश करते हुए मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा, ''विपक्ष ने लोकतंत्र को नष्ट कर दिया है। बीजेपी विधायकों को खरीदने की बात करती है। आज हम सदन में अपनी ताकत दिखाएंगे।"