हर-घर तिरंगा अभियान के तहत् दतिया नगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

in #jhansi2 years ago

दतिया: हर-घर तिरंगा अभियान के तहत् दतिया जिला मुख्यालय पर भव्य एवं विशाला तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा टाऊनहॉल से शुरू होकर पीताम्बरा चौक जाकर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा नगर के मुख्य बाजारों से निकली जिसका नगर वासियों ने पुष्पवार्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया।
मध्यप्रदेश शासन के गृह जेल संसदीय कार्य एवं विधी विधायी विभाग के मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र सांसद संध्या सुमन राय बागेश्वर धाम सरकार के संत धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री दंदरौआ सरकार के रामदास महाराज सहित बड़ी संख्या में लोग तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।
गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र ने तिरंगा यात्रा में शामिल होकर नागरिकों से तिरंगा यात्रा के माध्यम से अपील करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा एवं भावना के अनुरूप अपने-अपने घरों पर स्वतंत्रता दिवस पर पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ तिरंगा फहरायें।
टाऊनहॉल से सुबह 11 बजे शुरू हुई तिरंगा यात्रा में आगे डीजे एवं ढ़ोल नगाड़ों पर राष्ट्रभक्त की धुन बज रही थी। तिरंगा यात्रा में उमंग एवं उल्लास के साथ नाचते गाते नागरिक पूरे उल्लास के साथ देश भक्तिपूर्ण नारे लगाते हुए तिरंगे के सम्मान में हां हां तिरंगा लहरायेगा अब घर-घर फहरायेगा एक झण्ड़ा हम भी लगायेंगे हां-हां तिरंगा लहरायेगा गान गा रहे थे। तिरंगा टाऊनहॉल से पटवा तिराहा किला चौक दारूगर की पुलिया बिहारी जी मार्ग तिगैलिया राजगढ़ चौराहा होते हुए पीताम्बरा पीठ पहुंची।

बग्गी पर विराजमान थी भारत माता

हर-घरं तिरंगा अभियान के तहत् निकली तिरंगा यात्र में बैण्ड़ बाजों के पीछे एक बग्गी चल रही थी। इस बग्गी पर एक बालिका भारत माता के रूप में विराजमान थी।
पूरा दतिया नगर तिरंगा रंग में रंगा
हर-घर तिरंगा अभियान के तहत् आज टाऊनहॉल से शुरू हुई तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा दतिया शहर हरा, सफेद एवं केसरिया रंगों के गुब्बारों एवं तिरंगों से पटा हुआ था। सभी घरों पर शान से तिरंगा भी लहरा रहा था।
तिरंगा यात्रा का नगर वासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया
हर-घर तिरंगा अभियान के तहत् जब तिरंगा यात्रा निकल रही थी। उस दौरान नगर के मुख्य बाजारों में अपने घरों की छतों पर महिला पुरूष एवं बच्चों ने घर के सामने से तिरंगा यात्रा निकालने पर पुष्पवार्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। इस बीच मेघों ने भी वारिश कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया।
तिरंगा यात्रा में कलेक्टर सहित शासकीय सेवकों ने भी पूरे उत्साह के साथ लिया भाग
हर-घर तिरंगा अभियान के दौरान नागरिकों को तिरंगा के महत्व को बताने एवं तिरंगा फहराने हेतु जागरूक किए जाने के संबंध में नगर के मुख्य बाजारों से आज तिरंगा यात्रा निकाली गई है। जिसमें कलेक्टर संजय कुमार के नेतृत्व में सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने तिरंगा हाथ में लेकर पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ भाग लिया। इसी प्रकार तिरंगा यात्रा में जनप्रतिनिधियों समाजसेवियों पुलिस के जवानों छात्र छात्राओं स्काउड गाईड जन सामान्य ने भी भाग लिया।
लोगों ने लगाई तिरंगा टोपी
हर-घर तिरंगा अभियान के तहत् लोग तिरंगा यात्रा के दौरान आई लव माई इंडिया लिखी टोपियां लगाई हुए थे। जो लोगों के आकर्षण का केन्द्र बनी। बच्चे भी अपने हाथों में तिरंगा यात्रा के दौरान छोटे-छोटे तिरंगे लिए हुए थे।
IMG-20220807-WA0112.jpg