महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन से होगी देश की प्रगति- सपना संदीप सरावगी

in #jhansi2 years ago

झांसी :महानगर के आवास विकास नंदनपुरा स्थित केके पुरी कॉलोनी में सहकार भारती झांसी महानगर का सहकारिता संगोष्ठी पखवाडा समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश संरक्षक रामलखन भार्गव कार्यक्रम में अध्यक्ष के रूप में विजय जैन प्रदेश अध्यक्ष जय बुंदेलखंड व्यापार मंडल , विशिष्ठ अतिथि के रूप में सहकार भारती के विभाग संयोजक डॉ० संदीप सरावगी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम भारत माता के चित्र एवं सहकार भारती के संस्थापक लक्ष्मण राव इनामदार के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित महानगर की महिला प्रमुख सपना गुप्ता ने सभी आए हुए पदाधिकारियों एवं महिला पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए सहकार भारती के बारे में जानकारी दी उन्होंने कहा कि महिलाएं और पुरुष एक साथ मिलकर सहकारिता के माध्यम से देश और समाज को नयी दिशा दे सकते हैं जिससे महिलाएं आर्थिक स्वाबलंबी होकर देश की आर्थिक उन्नति में सहायक बन सकती है महिला प्रमुख ने कहा कि सहकार भारती से जुड़ी हुई यह समाज की किसी भी महिला को मेरी जहां भी आवश्यकता होगी मैं महिलाओं के साथ सदैव उपस्थित रहूंगी सुख हो या दुख। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी महिलाओं को आगे आकर सहकारिता के क्षेत्र में जुड़ना चाहिए और सहकार भारती को आगे बढ़ाना चाहिये। सहकार भारती से जितनी अधिक महिलाएं जुड़ेंगी उतना ही अधिक महिलाओं में आर्थिक स्वाबलंबन का विकास होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश संरक्षक राम लखन भार्गव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन सहकार भारती एवं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जानकारी दी उन्होंने अपने वक्तव्य में सभी पदाधिकारियों को बताया कि संगठन में रहकर हमें कैसे कार्य करना चाहिये, पद लेने के बाद पदाधिकारियों को संगठन के प्रति समर्पण भाव से कार्य करना चाहिए तभी संगठन में सम्मिलित होने का या पदाधिकारी बनने का उद्देश्य सार्थक होगा। कार्यक्रम के अध्यक्ष विजय जैन ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में दो नये पदाधिकारियों की घोषणा की गयी विभाग संयोजक डॉ० संदीप सरावगी ने जिलाध्यक्ष सतीश राय के प्रस्तावित नामों पर विभाग सह संयोजक प्रवीण भार्गव से चर्चा करने के पश्चात के के पुरी निवासी उषा शर्मा को महानगर उपाध्यक्ष एवं आईटीआई कॉलोनी निवासी निशांत वर्मा को जिला मंत्री के पद की घोषणा की गयी। महानगर के सभी पदाधिकारियों ने नए घोषित पदाधिकारियों को शुभकामनायें एवं बधाई दी। इस कार्यक्रम में संगठन प्रमुख संजय पहारिया ने सभी का आभार व्यक्त किया, कार्यक्रम का संचालन ब्रज मोहन बड़ोदिया एवं सहकार भारती जिला उपाध्यक्ष दिनेश जोशी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक आनंद शर्मा रहे। कार्यक्रम में एसएसजी प्रमुख अनीता चौरसिया सहकार भारती के विधि प्रकोष्ठ प्रमुख योगेश केलासिया, कार्यालय प्रमुख रंजीत कुशवाहा अनु अग्रवाल महामंत्री माहिल व्यापार मंडल रेखा यादव ममता चौहान रवि सिंह अभिषेक मिश्रा संजय पांडे , भगवती प्रसाद शर्मा जगदंबा प्रसाद शर्मा अनुराधा सहित सहकारभारती के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।IMG-20221121-WA0302.jpg