सेवा समर्पण संस्थान ने बबीना के सिद्धिविनायक विवाह घर में जनजातीय गौरव दिवस का किया आयोजन

in #jhansi2 years ago

झांसी :अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम से संबद्ध सेवा समर्पण संस्थान झांँसी के तत्वाधान में आज बबीना के सिद्धिविनायक विवाह घर में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया गया इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में जे०पी० शर्मा उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी एवं सहकार भारती के विभाग संयोजक डॉ० संदीप सरावगी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत दीप प्रज्वलन के साथ की गई तत्पश्चात मंचासीन अतिथियों कि स्वागत हेतु आदिवासी बालिकाओं द्वारा स्वागत गीत का गायन किया गया। संगठन के जिला मंत्री द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तुति तथा बालिकाओं द्वारा सामूहिक नृत्य का मंचन किया गया। इसके पश्चात जनजातीय प्रमुखों द्वारा कार्यक्रम में आए हुए श्रोताओं को संबोधित किया गया। अतिथियों ने सभा को संबोधित करते हुए जनजातीय समस्याओं पर प्रकाश डाला साथ ही स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासियों की योगदान के बारे में भी चर्चा की वक्ताओं ने कहा स्वतंत्रता संग्राम में कई आदिवासियों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राण गवा दिए लेकिन आज भी वे एक गुमनाम क्रांतिकारियों के रूप में दफन है। साथ ही उन्होंने सीदू-कान्हू और बिरसा मुंडा जैसे आदिवासी नेताओं पर भी चर्चा की उन्होंने बताया कि किस तरह बिरसा मुंडा ने अपने जीवन में संघर्ष करते हुए वनवासियों को न्याय दिलाने हेतु अपना जीवन न्यौछावर कर दिया। इस दौरान समाजसेवी डॉ संदीप सरावगी ने आदिवासियों की उपलब्धता पर बात करते हुए कहा आदिवासियों ने रेगिस्तान में अन्न पैदा करने की तकनीक खोज ली, जल संकट में भोजन की व्यवस्था कर ली जो आधुनिक युग के उपकरणों से संभव नहीं है। आज भी कई बीमारियां ऐसी हैं जिसमें जड़ी बूटियां ही काम आती हैं आधुनिक विज्ञान आज तक उनका इलाज नहीं खोज पाया। वहीं उन्होंने कहा त्रेता युग में रामायण, द्वापर युग में पांडवों-कौरवों के युद्ध महाभारत जैसी रचनाएं वन में रहकर ही संपादित हुई है भगवान बुद्ध, महावीर, एकलव्य जैसे सभी महापुरुषों ने वन में रहकर ही ज्ञान प्राप्त किया। इसके पश्चात उन्होंने धर्मांतरण पर बात करते हुए कहा हमें अंतर्मन से मजबूत होना पड़ेगा अन्यथा धर्मांतरण जैसे धर्म विरोधी कार्य होते रहेंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश संरक्षक राम लखन भार्गव राजेंद्र मंडाला, ,वीरेंद्र खंडेलवाल, भैयालाल सहरिया, गोपाल सहरिया घमंडी लाल दिनेश राकेश सोनी कछेरी लाल 60 ग्राम पंचायत स्तर के लगभग 2,000 सहारिया बंधु उपस्थित रहे। IMG-20221120-WA0320.jpg
कार्यक्रम के अंत में शांति मंत्र के उच्चारण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।सभी अतिथियों और सभा में उपस्थित सभी सहारिया बंधुओं माताओं बहिनों का आभार जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह द्वारा व्यक्त किया गया।IMG-20221120-WA0282(1).jpg