व्यापार सेवा समिति झालरापाटन आज से करेगी निःशुल्क तिरंगा ध्वज का वितरण

in #jhalrapatan2 years ago (edited)

IMG_20220812_105704.jpgआजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सभी भारत वासियों को 'हर घर तिरंगा' अभियान के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आग्रह किया है । उसी तरह व्यापार सेवा समिति (व्यापार संघ) झालरापाटन के तत्त्वाधान में आजादी की 75वी वर्ष गांठ पर अभियान के तहत हर घर तिरंगा के साथ साथ व्यापार संघ द्वारा हर प्रतिष्ठान तिरंगा अभियान की शुरुआत की है। व्यापार संघ अध्यक्ष यशोवर्धन बाकलीवाल ने बताया कि अभियान के अंतर्गत 12 अगस्त से 14 अगस्त 2022 तक प्रात 11 बजे से शाम 5 बजे तक निशुल्क तिरंगा वितरण किया जाएगा। व्यापार संघ में पंजीकृत व्यापारी बंधू ताइवान टेलर (पुरानी तहसील की गली) से पहचान पत्र दिखाकर निःशुल्क तिरंगा ध्वज प्राप्त कर सकता है। बाकलीवाल ने सभी व्यापारीयों से अभियान को सफल बनाने हेतु निवेदन किया है।

Sort:  

Good job

Plz like my news

Ok