विमंदित बच्चो के बीच केक काटकर मनाया जन्मदिन

in #jhalawar2 years ago

सामाजिक कार्यो व जरूरतमंद की मदद के लिए तत्पर रहने वाली झालरापाटन निवासी दीक्षा गौड़ ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपना जन्मदिन अनूठे तरीके से मनाया। दीक्षा ने सोमवार सुबह झालावाड स्थित श्री साईं मानसिक विमंदित आवसीय विद्यालय जाकर बच्चो के बीच केक काटा तथा मिठाई , चिप्स व बिस्किट का नाश्ता अपने हाथों से करवाया। यही नही इस बाद झालरापाटन के गिन्दौर में जरूरतमंद बच्चो को टिफिन भेंट किए। दीक्षा ने बताया कि गरीब और बेसहारा लोगों की मदद करने से इंसानियत की मिसाल कायम होती है। युवाओं को इस बारे में सोचकर इंसानों के लिए काम करना चाहिए।IMG-20220712-WA0037.jpgIMG-20220711-WA0014.jpgIMG-20220711-WA0023.jpg

Sort:  

Good job