जिला कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया विभाग में नवीन मेघवाल जिलाध्यक्ष नियुक्त

in #jhalawar2 years ago (edited)

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग के पदाधिकारियों/जिलाध्यक्ष की नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा की गई जिसमें झालावाड़ जिले से कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर एडवोकेट की अनुशंसा पर पार्षद नवीन मेघवाल को सोशल मीडिया विभाग के जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। नवीन मेघवाल ने नियुक्ति के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश संयोजक सोशल मीडिया विभाग प्रतीक सिंह, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर का धन्यवाद प्रकट किया तथा शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया । नवीन ने बताया कि व अपना दायित्व पूर्ण ईमानदारी व निष्ठा से निभाएंगे।IMG-20220831-WA0041.jpg